सिंजारा महोत्सव की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों पर मंथन, पारीक महिला परिषद की तृतीय कार्यकारिणी सभा आयोजित

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी, 25 अगस्त। पारीक महिला परिषद, गुवाहाटी की वर्ष 2026-27 की तृतीय कार्यकारिणी सभा छत्रीबाड़ी स्थित परशुराम सदन में आयोजित की गई। सभा में हाल ही में संपन्न सिंजारा महोत्सव की समीक्षा के साथ परिषद के आगामी कार्यक्रमों और प्रकल्पों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सभा की शुरुआत परिषद की अध्यक्ष निशा पारीक के स्वागत संबोधन से हुई। सिंजारा महोत्सव की सफलता, सदस्याओं की सहभागिता, आयोजन से जुड़े अनुभवों तथा प्राप्त सुझावों पर चर्चा हुई। भविष्य के कार्यक्रमों को और व्यवस्थित तथा प्रभावी बनाने के लिए सदस्याओं ने अपने विचार रखे।

कोषाध्यक्ष पूजा जोशी ने सिंजारा महोत्सव से संबंधित आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में परिषद की आगामी गतिविधियों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श हुआ। पारीक समाज के शिक्षक के रूप में चयनित एवं कार्यरत युवाओं के सम्मान तथा शिक्षक दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। अन्य प्रस्तावित कार्यक्रमों और उनके सफल संचालन में सदस्याओं की जिम्मेदारियों पर भी चर्चा हुई।

सभा में सलाहकार ममता शर्मा, कार्यकारिणी अध्यक्ष दीपिका जोशी तथा कार्यकारिणी सदस्य निर्मला पारीक, पुष्पा पारीक, प्रीति पारीक, नेहा जोशी, उषा पारीक, सुमन पारीक और शैफाली पारीक उपस्थित रहीं।

सह-सचिव वंदना पारीक ने उपस्थित सदस्याओं के प्रति आभार व्यक्त किया। सचिव जया पारीक ने सभा में लिए गए निर्णयों एवं आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी देते हुए सभी सदस्याओं से परिषद की गतिविधियों में सक्रिय सहयोग और सहभागिता का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *