शिक्षक दिवस पर नव्या लेडीज क्लब ने विद्यालय को भेंट किया स्मार्ट टीवी, प्रगति पाठशाला में शिक्षकों का सम्मान, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी। शिक्षक दिवस के अवसर पर नव्या लेडीज क्लब की ओर से प्रगति पाठशाला एलपीएस, हिलसाइड स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ विद्यालय को स्मार्ट टीवी भेंट किया गया।

क्लब की ओर से बताया गया कि स्मार्ट टीवी के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षण सामग्री से जोड़ने और पढ़ाई को अधिक रोचक एवं प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाओं के साथ क्लस्टर मालीगांव-3 की सीआरसीसी सुप्रिया चक्रवर्ती भी उपस्थित रहीं।

इस पहल में नव्या लेडीज क्लब की अध्यक्ष रितु अग्रवाल, सचिव रुपाली हिम्मतसिंहा और कोषाध्यक्ष मनीषा मोदी के साथ निवा सराफ, कविता शर्मा और रितु सुल्तानिया की सक्रिय भागीदारी रही।

इस दौरान क्लब की सदस्याओं ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में उनके योगदान की सराहना की। क्लब ने कहा कि स्मार्ट टीवी भेंट करने का उद्देश्य विद्यालय में उपलब्ध शिक्षण संसाधनों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा पद्धति से जोड़ना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *