UN Security Council: ‘भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सीट का हकदार’, पनामा ने खुलकर किया समर्थन
थर्ड आई न्यूज
पनामा सिटी I संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की जगह पक्की करने के लिए पनामा ने मदद के हाथ बढ़ाए हैं। पनामा ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए भारत का समर्थन किया है। पनामा के विदेश मंत्री जेवियर मार्टिनेज आचा ने कहा, ‘…भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शामिल होने का हकदार है। भारत और पनामा के बीच संबंध आपसी सम्मान, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और समृद्धि, शांति और समावेशी विकास के लिए एक समान दृष्टिकोण पर आधारित हैं।’
‘आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय विवादों को सुलझाने का एक तरीका नहीं होना चाहिए’ :
इस दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पनामा के विदेश मंत्री जेवियर मार्टिनेज अचा के साथ बैठक के दौरान कहा, ‘आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय विवादों को सुलझाने का एक तरीका नहीं होना चाहिए। अगर कोई समस्या है, तो उससे निपटने के दूसरे तरीके भी हैं। आतंकवादियों को सीमा पार भेजना पूरी तरह से अस्वीकार्य है और यह बात स्पष्ट होनी चाहिए। हमें अपराधियों, हत्यारों के पीछे जाना चाहिए और हम ऐसा करेंगे। जो लोग उन्हें सुरक्षित पनाह देते हैं, जो उन्हें सुरक्षा देते हैं, वित्तपोषित करते हैं, प्रशिक्षित करते हैं, हथियार देते हैं, भेजते हैं और उनका मार्गदर्शन करते हैं, उन्हें भी जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।’


alt="Header Advertisement"
class="header-ad-image">