alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

हनुमान जन्मोत्सव समिति की नई कार्यकारिणी गठित, जयप्रकाश गोयनका -अध्यक्ष, नवल मोर – मंत्री व किशन लोहिया बने कोषाध्यक्ष

थर्ड आई न्यूज

गुवाहाटी. प्रख्यात समाजसेवी जयप्रकाश गोयनका को आगामी हनुमान जन्मोत्सव के आयोजन के लिए श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति का अध्यक्ष चुना गया है. आज महानगर के सांगानेरिया धर्मशाला में हुई श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति की एक सभा में सर्वसम्मति से गोयनका को अध्यक्ष पद का भार दिया गया. उनके नाम का प्रस्ताव समाजसेवी निर्मल तिवाड़ी ने रखा, जिसका सभा ने करतल ध्वनि से अनुमोदन किया. गोयनका ने अपनी समिति में नवल मोर को मंत्री और किशन लोहिया को कोषाध्यक्ष का पदभार देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि अन्य पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी समिति की घोषणा शीघ्र ही कर दी जाएगी.

इसके पहले वर्ष 2025 के लिए गठित समिति ने पिछली सभा का प्रतिवेदन तथा आय-व्यय का ब्यौरा सभा के समक्ष रखा, जिसे सभा ने पारित किया. इसके बाद युवा सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र शर्मा के नेतृत्व वाली पुरानी समिति ने अपना त्यागपत्र देकर नई समिति के गठन का मार्ग प्रशस्त किया.

आज की सभा में जन्मोत्सव समिति के पदाधिकारियों के अलावा हनुमान जन्मोत्सव ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष विख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी कैलाश लोहिया तथा ट्रस्ट के ट्रस्टी इंचार्ज उद्योगपति एवं समाजसेवी अशोक धानुका भी उपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि आगामी 2 अप्रैल को महानगर के गल्ला पट्टी स्थित हनुमान मंदिर में समिति के तत्वावधान में हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *