alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

एलओजी हिंदी हाई स्कूल एल्यूमिनी एसोसिएशन का गठन, विद्यालय के सर्वांगीण विकास पर रहेगा विशेष फोकस

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी, 22 मार्च। लालचंद ओंकारमल गोयनका (एलओजी) हिंदी हाई स्कूल के पूर्व छात्रों द्वारा रविवार को विद्यालय प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय के विकास और पूर्व छात्रों की सहभागिता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एल्यूमिनी एसोसिएशन का गठन किया गया।

बैठक का संचालन कृष्ण कुमार लोहिया ने किया और उन्होंने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुभाष क्याल, प्रधानाचार्य विश्वनाथ झा सहित अनेक पूर्व छात्रों ने अपने विचार व्यक्त किए और विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य को लेकर सुझाव साझा किए।

सभा में सर्वसम्मति से एलओजी हिंदी हाई स्कूल एल्यूमिनी एसोसिएशन का गठन करते हुए संतोष जालान को संस्थापक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। भूमि दानदाता गोयनका परिवार के प्रतिनिधि एवं पूर्व छात्र रतन गोयनका ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि कैलाश काबरा और कमल जैन उपाध्यक्ष, प्रदीप सरावगी सचिव, कृष्ण कुमार लोहिया कोषाध्यक्ष, नवल किशोर मोर एवं कृष्णकांत मोर संयुक्त सचिव बनाए गए हैं।

कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में अशोक कुमार जैन, कृष्ण कुमार जालान, पवन कुमार सियोटिया, प्रमोद कुमार मोर और श्रवण कुमार सरावगी को शामिल किया गया है। एसोसिएशन के पंजीयन एवं अन्य सरकारी कार्यों की जिम्मेदारी पवन कुमार शर्मा को सौंपी गई है, जबकि विद्यालय के विकास और पुनर्निर्माण का दायित्व कमल कुमार जैन (हाथीगोला) को दिया गया है।

सलाहकार मंडल में पूर्व छात्र डॉ. भरत भूषण कुकरेजा, डॉ. सुभाष खन्ना, कृष्ण कुमार गोयनका, दीनदयाल सियोटिया, अधिवक्ता रमेश जैन (हाथीगोला), अधिवक्ता एस.पी. राय, राजकुमार चौधरी, रामावतार सिखवाल और रतन गोयनका को शामिल किया गया।

बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय के सर्वांगीण विकास पर बल दिया। सभी ने मिलकर शिक्षा की गुणवत्ता, आधारभूत संरचना और विद्यार्थियों के समग्र विकास को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

एल्यूमिनी एसोसिएशन ने अपने पहले सेवा प्रकल्प के रूप में शीघ्र ही लायंस आई हॉस्पिटल के सहयोग से विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित करने की घोषणा की है।

यह पहल विद्यालय और पूर्व छात्रों के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने के साथ-साथ आने वाले समय में शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *