alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

नगांव–बटद्रवा में कांग्रेस को झटका: सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

थर्ड आई न्यूज

नगांव से जयप्रकाश सिंह

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नगांव जिले में राजनीतिक दल-बदल का सिलसिला तेज हो गया है। इसी कड़ी में नगांव–बटद्रवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत काटनी गांव पंचायत के 200 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।

जानकारी के अनुसार, विधायक रूपक शर्मा के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में इन कार्यकर्ताओं ने औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान रूपक शर्मा ने सभी नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस मौके पर नगांव जिला कांग्रेस के सचिव मनोरंजन बोरा ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की, जिसे पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर यह निर्णय ले रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, चुनाव से पहले इस तरह के घटनाक्रम क्षेत्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण असर डाल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *