alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

पवन खेड़ा का सीएम हिमंत परिवार पर बड़ा आरोप—बहु-नागरिकता और विदेशी संपत्तियों पर उठाए सवाल

थर्ड आई न्यूज

नई दिल्ली l कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बहु-नागरिकता और विदेशी संपत्तियों को लेकर सवाल उठाए हैं।

नई दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में खेड़ा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री की पत्नी रिनिकी भुइंया शर्मा के पास मिस्र, यूएई और एंटीगुआ एवं बारबुडा—इन तीन देशों के पासपोर्ट हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय कानून के अनुसार दोहरी या बहु-नागरिकता की अनुमति नहीं है, ऐसे में इस मामले पर सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए।

खेड़ा ने यह भी आरोप लगाया कि रिनिकी भुइंया शर्मा के पास दुबई में संपत्तियां हैं, जिनका उल्लेख मुख्यमंत्री के चुनावी हलफनामे में नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि एक संपत्ति ‘एम ग्रुप’ से जुड़ी बताई जा रही है, जबकि दूसरी उनके निजी नाम पर दर्ज है। इस पर उन्होंने पारदर्शिता की मांग की।

इसके अलावा, खेड़ा ने ‘एसेट कलेक्टिव एलएलसी’ नामक एक कंपनी का भी जिक्र किया, जो अमेरिका के वायोमिंग राज्य में पंजीकृत बताई गई है। उनके अनुसार, इस कंपनी में मुख्यमंत्री और उनके पुत्र साझेदार हैं और इसका प्रस्तावित निवेश लगभग 3,467 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 52,000 करोड़ रुपये) बताया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि टैक्स छूट वाले राज्य में ऐसी कंपनी क्यों पंजीकृत की गई।

इन आरोपों के आधार पर खेड़ा ने भारत निर्वाचन आयोग से मामले की जांच करने की मांग की। उन्होंने कहा कि असम की जनता को सच्चाई जानने का अधिकार है और इस पूरे मामले में पारदर्शिता जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *