Category: असम समाचार
लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर द्वारा ‘लायंस लव एनिमल्स’ अभियान के तहत गौ सेवा कार्यक्रम सम्पन्न
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी। लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर द्वारा ‘लायंस लव एनिमल्स’ अभियान के अंतर्गत एक और पुनीत गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन रविवार को मालीगांव स्थित गौशाला में किया गया। क्लब के अध्यक्ष लायन प्रकाश काबरा के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा गतिविधि में क्लब के सदस्यों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर…
जेसीआई गुवाहाटी प्रिंसेस द्वारा ZTWS 2025 का भव्य आयोजन सम्पन्न, सात ज़ोनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, राष्ट्रीय प्रशिक्षकों ने दिए नेतृत्व के गुर
थर्ड आई न्यूज़ गुवाहाटी, 30 जुलाई। जेसीआई जोन 25 के अंतर्गत जेसीआई गुवाहाटी प्रिंसेस की मेज़बानी में 24 से 27 जुलाई को आयोजित ज़ोन ट्रेनिंग वर्कशॉप (ZTWS 2025) सफलता और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। यह वर्कशॉप प्रतिभागियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणास्पद और परिवर्तनकारी अनुभव बनकर सामने आया। इस प्रशिक्षण शिविर में जेसीआई इंडिया के…
राजस्थान भवन गुवाहाटी की दिशा में ऐतिहासिक प्रगति, रतन शर्मा के नेतृत्व में सांस्कृतिक संवाद और पहचान की नई इबारत लिख रहा है राजस्थान फाउंडेशन
थर्ड आई न्यूज़ गुवाहाटी, 30 जुलाई। पूर्वोत्तर भारत में बसे राजस्थानियों की सांस्कृतिक अस्मिता और सामाजिक एकता को प्रतिष्ठित करने की दिशा में राजस्थान फाउंडेशन असम एवं नॉर्थईस्ट चैप्टर ने एक ऐतिहासिक पहल की है। फाउंडेशन के अध्यक्ष रतन शर्मा की दूरदृष्टि और सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप गुवाहाटी में राजस्थान भवन की स्थापना अब निर्णायक…
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर गुवाहाटी चिड़ियाघर में लायंस क्लब और एच एल पोद्दार फाउंडेशन की संयुक्त पहल
थर्ड आई न्यूज़ गुवाहाटी ।अंतर्राष्ट्रीय शेर दिवस के अवसर पर आज एच एल पोद्दार फाउंडेशन और लायंस क्लब गुवाहाटी केयर, सिटी और एक्शन क्लबों के तत्वावधान में, एक साथ मिलकर गुवाहाटी चिड़ियाघर में एक रॉयल बंगाल शेर को संरक्षण और पालन-पोषण के लिए एक साल के लिए गोद ले कर ज़िम्मेदारी ली। चिड़ियाघर प्रशासन के…
पोबितोरा में लायंस क्लब ऑफ गौहाटी का निःशुल्क नेत्र जांच शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न, लायंस आई हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम ने 90 से अधिक लोगों की की नेत्र जांच, सात मोतियाबिंद रोगी चिह्नित
थर्ड आई न्यूज़ गुवाहाटी, 29 जुलाई।लायंस क्लब ऑफ गौहाटी द्वारा पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य रेंज कार्यालय में एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें वन विभाग के कर्मचारियों, उनके परिवारजनों तथा आसपास के स्थानीय निवासियों ने भाग लिया और शिविर का लाभ उठाया। इस शिविर का आयोजन लायंस क्लब ऑफ गौहाटी के…
विद्यालय समय में परिवर्तन : 1 अगस्त से लागू होगा नया समय, कामरूप (मेट्रो) जिले के एल.पी., एम.ई. और हाई स्कूलों के समय में बदलाव
थर्ड आई न्यूज़ गुवाहाटी, 29 जुलाई 2025।कामरूप (मेट्रो) जिले में जनहित को ध्यान में रखते हुए जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा स्कूलों के समय में बदलाव की घोषणा की गई है। यह नया समय 1 अगस्त 2025 से प्रभावी होगा और अगले आदेश तक लागू रहेगा। जिला आयुक्त, कामरूप मेट्रो के साथ हुई चर्चा…
लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर का तीसरा समर कैंप ‘आशानीर होम’ में सम्पन्न, जरूरतमंद बच्चियों के लिए पेयजल मशीन, कला प्रशिक्षण, चित्रांकन प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा समर कैंप
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी। लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर द्वारा आयोजित तीसरे विशाल समर कैंप का आयोजन अध्यक्ष लायन प्रकाश काबरा के नेतृत्व में रूपनगर स्थित जरूरतमंद लड़कियों के आश्रम ‘आशानीर होम’ के प्रांगण में उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। इस विशेष कैंप का संयोजन लायन शिल्पा पाटनी ने किया, जिसमें क्लब के…
राजस्थान फाउंडेशन (असम-नॉर्थ ईस्ट चैप्टर) की प्रथम कार्यकारिणी बैठक ऐतिहासिक उत्साह और संकल्प के साथ सम्पन्न
थर्ड आई न्यूज़ गुवाहाटी, 29 जुलाई 2025।राजस्थानियों की एकता, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक चेतना को समर्पित राजस्थान फाउंडेशन असम (नॉर्थ ईस्ट) चैप्टर की प्रथम कार्यकारिणी बैठक सोमवार, 28 जुलाई को सत्यम ग्रुप, अनील प्लाज़ा, जी.एस. रोड, गुवाहाटी में उत्साह, गरिमा और समर्पण के भाव के साथ सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता रतन शर्मा (अध्यक्ष) ने…
50,000 निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशनों की ऐतिहासिक उपलब्धि, जोरहाट लायंस नेत्र चिकित्सालय ने रचा नया कीर्तिमान
थर्ड आई न्यूज जोरहाट से नीरज खंडेलवाल जोरहाट लायंस नेत्र चिकित्सालय ने नेत्र चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 50,000 से अधिक निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशनों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया है। अस्पताल की स्थापना से अब तक कुल 83,387 नेत्र शल्यचिकित्साएँ की गई हैं, जिनमें से 50,011 ऑपरेशन पूर्णतः नि:शुल्क थे—एक…
असम के लिए कलंक, किसी भी समय छोड़ सकते हैं देश, सीएम हिमंत का गौरव गोगोई पर निशाना
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी I असम के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर दिए गए जोरहाट के सांसद गौरव गोगोई के भाषण को लेकर उन पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता पाकिस्तान की ओर से काम कर रहे हैं…

