Category: असम समाचार
महाशिवरात्रि पर आठगांव गौशाला शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, महारुद्राभिषेक के साथ भव्य महोत्सव संपन्न
थर्ड आई न्यूज़ गुवाहाटी, 15 फरवरी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महानगर के विभिन्न शिव मंदिरों के साथ-साथ आठगांव स्थित श्री गौहाटी गौशाला परिसर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गौशाला प्रबंधन समिति के सहयोग से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी असम बैद्यनाथ युवा कांवड़ संघ द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव…
नगांव में मुख्यमंत्री ने वितरित की आत्मनिर्भर असम 2.0 की पहली किस्त, बोले— परिश्रम से ही जीवित रहती है कोई जाति
थर्ड आई न्यूज नगांव से जयप्रकाश सिंह असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि केवल आंदोलनों और नारों से कोई समाज आगे नहीं बढ़ सकता, बल्कि परिश्रम और अध्यवसाय से ही किसी जाति का अस्तित्व सुरक्षित रह सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने श्रम और प्रतिभा के बल पर…
ब्रह्मपुत्र के नीचे बनेगी भारत की पहली अंडरवॉटर सड़क–रेल सुरंग, 18,662 करोड़ रुपये की परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी
थर्ड आई न्यूज नई दिल्ली/गुवाहाटी, 14 फरवरी 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने असम में गोहपुर (NH-15) से नुमालीगढ़ (NH-715) के बीच 4 लेन की एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड कॉरिडोर परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे भारत की पहली अंडरवॉटर…
असम में कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार: नितिन गडकरी ने 26 सड़क और पुल परियोजनाओं के लिए 747 करोड़ रुपये मंजूर किए
थर्ड आई न्यूज नई दिल्ली/गुवाहाटी, 13 फरवरी 2026: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने असम में सड़क और पुल विकास से जुड़ी 26 परियोजनाओं के लिए कुल 747.72 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। यह मंजूरी सेंट्रल रोड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (CRIF) और सेतु बंधन योजना के तहत दी गई है। कुल…
एक मार्च से नए गुवाहाटी–नॉर्थ गुवाहाटी ब्रिज पर शुरू होगा वाहनों का आवागमन, बसों व ट्रकों से लिया जाएगा टोल
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने 11 फरवरी को घोषणा की कि नॉर्थ गुवाहाटी और साउथ गुवाहाटी को जोड़ने वाले नए पुल पर 1 मार्च से वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। हालांकि जून तक अस्थायी यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि पुल का…
नगांव में असमिया साहित्य सम्मेलन का 13वां स्थापना दिवस संपन्न, 20 पत्रकार सम्मानित
थर्ड आई न्यूज नगांव। असमिया साहित्य सम्मेलन के 13वें वार्षिक स्थापना दिवस का आयोजन आज सम्मेलन की नगांव जिला समिति के तत्वावधान में द्रोणाचार्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः जिला समिति के अध्यक्ष ऋषेश्वर ठेंगाल सैकिया द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात स्मृति तर्पण कार्यक्रम का…
SR in Assam: असम में एसआर-2026 की अंतिम मतदाता सूची जारी, हटाए गए 2.43 लाख लोगों के नाम
थर्ड आई न्यूज नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मंगलवार को असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए विशेष पुनर्निरीक्षण (एसआर) 2026 की अंतिम मतदाता सूची जारी की है, जिसमें 2.49 करोड़ से ज्यादा वोटर हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी असम के अनुसार, ड्राफ्ट मतदाता सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 2,52,01,624 थी, जो अंतिम सूची में…
आठगांव–कुमारपारा–नारायण नगर का संयुक्त हिन्दू सम्मेलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न
थर्ड आई न्यूज गुवाहटी I राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण भारतवर्ष के साथ-साथ असम में भी मंडल एवं बस्ती स्तर पर हिन्दू समाज द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुवाहाटी महानगर के उमानंद नगर अंतर्गत नीलकंठ एवं नारायण बस्ती के तत्वावधान में आठगांव,…
लायंस क्लब ऑफ रूट्स द्वारा ऑनलाइन साइबर फ्रॉड जागरूकता पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी I लायंस क्लब ऑफ रूट्स की ओर से गत 8 फरवरी को जू रोड स्थित स्पैनिश गार्डन में ऑनलाइन साइबर फ्रॉड जागरूकता कार्यक्रम विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आईसीआईसीआई बैंक के सहयोग तथा स्पैनिश गार्डन वेलफेयर सोसाइटी के समर्थन से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्लब…
“सदी की सबसे फ्लॉप प्रेस कॉन्फ्रेंस, सी-ग्रेड फिल्म से भी बदतर” — गौरव गोगोई का असम सीएम पर तीखा हमला
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी I असम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की आज हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस पर तीखा प्रहार करते हुए इसे “सदी की सबसे फ्लॉप प्रेस कॉन्फ्रेंस” और “सी-ग्रेड सिनेमा से भी बदतर” करार दिया। गोगोई ने मुख्यमंत्री द्वारा उनकी पत्नी एलिज़ाबेथ गोगोई को लेकर पाकिस्तान से संबंधों…

