मारवाड़ी युवा मंच : मंचशाला 2.0 कार्यशाला में संगठनात्मक दक्षता पर केंद्रित प्रशिक्षण, 38 सदस्यों ने की सक्रिय भागीदारी
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी, 5 मई। मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर और अमृत उदय शाखा द्वारा संयुक्त रूप से ‘मंचशाला 2.0’ कार्यशाला का सफल आयोजन आठगांव स्थित ए.पी. होम्स परिसर में किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य मंच के सदस्यों में संगठनात्मक दक्षता, बैठक संचालन की प्रक्रिया और उत्तरदायित्व की समझ को सुदृढ़ करना था।…

