Kiren Rijiju: LAC पर चीनी सैनिकों से मिले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, पूछे सवाल, सामने आया वीडियो

थर्ड आई न्यूज

नई दिल्ली l केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को भारत-चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन के सैनिकों से बात की। इस दौरान उन्होंने चीन से सैनिकों से कुछ सवाल भी पूछे। साथ ही भारतीय सैनिकों के साथ दिवाली मनाई। केंद्रीय मंत्री का चीनी सैनिकों से बात करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि चीनी सैनिकों से बात करने और बुनियादी ढांचे को देखने के बाद अब हर कोई भारत के सीमा विकास पर गर्व महसूस करेगा। अरुणाचल प्रदेश के बुमला में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई। इससे पहले उन्होंने तवांग में आर्मी हैलीपेड पर जवानों के साथ दिवाली मनाई।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने चीनी सैनिकों से पूछा कि इतनी ऊंचाई पर सांस लेने में कोई दिक्कत महसूस तो नहीं होती है। इस पर चीनी सैनिकों ने जवाब दिया कि नहीं। फिर केंद्रीय मंत्री बोले ऐसी दिक्कत के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर तो रहता होगा। इस पर चीन के जवानों ने हामी भरी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने भारतीय सेना के जवानों से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि 15 हजार फीट की ऊंचाई पर रहकर देश की सेवा करना गर्व की बात है। उन्होंने जवानों को मिठाई का वितरण किया।

पीएम मोदी ने भी सेना के जवानों के साथ मनाई थी दिवाली :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस बार कच्छ में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई। पीएम नरेंद्र मोदी ने जवानों का जोश बढ़ाया था। उन्होंने कहा कि जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाने का मौका मिलना सबसे बड़ी खुशी है। मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि देश में एक ऐसी सरकार है, जो भारत की एक इंच जमीन के साथ समझौता नहीं कर सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *