राज्यपाल की उपस्थिति में पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, कैबिनेट मंत्रियों ने मेडल पहनाकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी, 3 अप्रैल। हाल ही में सिलचर में आयोजित पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अधिवेशन के दौरान नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा ने कार्यकाल 2025–2027 के लिए नई एवं ऊर्जावान कार्यकारिणी समिति की घोषणा की। इस अवसर पर कार्यकारिणी के पहले चरण के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

समारोह में माननीय राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, राज्य की प्रथम महिला कुमुद देवी, असम सरकार के कैबिनेट मंत्री जयंतमल्ल बरुवा एवं यूजी ब्रह्म, अतिरिक्त मुख्य सचिव कैलाशचंद्र समरिया, आईजीपी (कानून व्यवस्था) अखिलेश कुमार सिंह, आईएएस अधिकारी मौनाक्षी सुंदरम, मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मधुसूदन सीकरिया एवं प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा की उपस्थिति रही।

मधुसूदन सीकरिया द्वारा सभी नवचयनित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस नई प्रांतीय कार्यकारिणी में निम्नलिखित प्रमुख पदाधिकारी शामिल हैं:
• विनोद कुमार लोहिया – प्रांतीय उपाध्यक्ष (मुख्यालय)
• छतर सिंह गिड़िया – प्रांतीय उपाध्यक्ष
• राजेन्द्र हरलालका – प्रांतीय उपाध्यक्ष
• रमेश कुमार चांडक – प्रांतीय महामंत्री
• दिनेश गुप्ता – प्रांतीय कोषाध्यक्ष
• मनोज जैन काला – प्रांतीय संगठन मंत्री
• राजकुमार सराफ – प्रांतीय संयुक्त मंत्री
• सुशील गोयल – मंडलीय उपाध्यक्ष
• निरंजन सिकरिया – मंडलीय सहायक मंत्री
• प्रदीप भुवालका – प्रांतीय संयोजक (जन सेवा एवं बंधुत्व विकास)
• बजरंग सुराणा – प्रांतीय संयोजक (संगठन विस्तार एवं जन जागरण)
• विवेक सांगानेरिया – संयोजक, प्रांतीय मीडिया सेल
• श्रीमती संतोष शर्मा – प्रांतीय संयोजक (नारी चेतना एवं सशक्तिकरण)
• श्रीमती सरला काबरा एवं श्रीमती सरोज मित्तल – प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य

शपथ के उपरांत राज्यपाल, कैबिनेट मंत्रियों एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी पदाधिकारियों को प्रतीकचिन्ह (मेडल) पहनाकर उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस समारोह में कई विशिष्ट जनों की उपस्थिति रही जिनमें मारवाड़ी सम्मेलन, गुवाहाटी शाखा के सलाहकार पितराम केड़िया, अध्यक्ष शंकर बिरला, उपाध्यक्ष महेंद्र मित्तल, सचिव अशोक सेठिया, कोषाध्यक्ष सूरज सिंघानिया, माखनलाल अग्रवाल, कामरूप शाखा के सचिव संजय खेतान, गुवाहाटी ग्रेटर शाखा के अध्यक्ष दीपक पोद्दार, सचिव अरविंद सराफ एवं बाबुलाल मोर प्रमुख रहे।

सभी ने संयुक्त रूप से नवनियुक्त प्रांतीय पदाधिकारियों, संयोजकों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और संगठन के आगामी कार्यकाल के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *