कॉकरोच जनता पार्टी के 4 दिन में हुए 1.05 करोड़ फॉलोअर्स, BJP के इंस्टा अकाउंट को छोड़ा पीछे

थर्ड आई न्यूज

नई दिल्ली. कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टग्राम हैंडल पर अचानक से फॉलोअर्स की बाढ़ सी आ गई है. चार दिन के अंदर कॉकरोच पार्टी के इंस्टा हैंडल पर फॉलोअर्स की संख्या 1.05 करोड़ के पार हो चुकी है. इस संख्या के साथ इंस्टाग्राम पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अकाउंट को फॉलोअर्स की संख्या में पीछे कर दिया है.

कॉकरोच जनता पार्टी के इससे पहले सिर्फ 48 घंटे के अंदर इस इंस्टा अकाउंट पर 5.5 लाख फॉलोअर्स आ चुके थे और तीन दिन में ये संख्या 62 लाख फॉलोअर्स तक पहुंच चुकी थी.

इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी ने कुछ वीडियो भी पोस्ट किए हैं, जिन पर व्यूज 1 करोड़ तक जा चुके हैं. बढ़ती संख्या ये जरूर बताती है कि इंटरनेट पर इस पार्टी ने खूब चर्चाएं बटोरी हैं.

BJP के इंस्टाग्राम हैंडल पर कितने फॉलोअर्स :
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के इंस्टाग्राम हैंडल पर 87 लाख फॉलोअर्स हैं. ऐसे में कॉकरोच जनता पार्टी इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या में डेढ़ करोड़ के साथ काफी आगे निकल चुकी है.

Cockroach Janta Party सोशल मीडिया पर वायरल क्यों हुई?
कॉकरोच पार्टी के इंस्टाग्राम हैंडल के वायरल होने के पीछे कई वजह है. इस समय ये भी साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि कॉकरोच पार्टी के सभी फॉलोअर्स असली है या नहीं. सबसे पहले इंस्टाग्राम के सिस्टम को जानते हैं. इंस्टाग्राम का पूरा सिस्टम एल्गोरिद्म पर काम करता है. अगर कोई कंटेंट शुरुआत में तेजी से लाइक, शेयर और कमेंट पाता है, तो इंस्टाग्राम उसे और ज्यादा लोगों तक पुश करता है.

Cockroach Janta Party ने इतनी तेजी से 1.05 करोड़ फॉलोअर्स कैसे हासिल किए?
इंस्टाग्राम पर कॉकरोच पार्टी ने छोटे-छोटे वीडियो पोस्ट किए, जिन्होंने सीधा लोगों को दिल छुआ. इन वीडियो में मजाक, गुस्सा और काफी कुछ है. वीडियो का यही मिक्स वर्जन जल्दी वायरल हुआ और लोगों ने खुद को इससे कनेक्ट भी किया, जिसकी वजह से व्यूज टाइम भी बढ़ गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *