विश्व पर्यावरण दिवस पर पारीक महिला परिषद का पौधारोपण अभियान, ‘पेड़ लगाएं, भविष्य बनाएं’ संदेश के साथ हरित वातावरण का संकल्प

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पारीक महिला परिषद, गुवाहाटी द्वारा परशुराम सेवा सदन में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘पेड़ लगाएं, भविष्य बनाएं’ की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया गया।

परिषद की अध्यक्षा निशा पारीक के नेतृत्व में सदस्याओं ने विभिन्न प्रकार के पौधे गमलों में रोपित कर सेवा सदन परिसर को हरियाली से सुसज्जित किया। कार्यक्रम का संचालन परिषद की संस्थापक अध्यक्षा एवं वरिष्ठ सलाहकार सुषमा शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उनके निर्देशन में सभी पौधों और गमलों को व्यवस्थित रूप से परिसर में स्थापित किया गया।

इस अवसर पर सुषमा शर्मा ने परशुराम सेवा सदन की देखरेख कर रहे ओमप्रकाश शर्मा को उनके समर्पित योगदान के लिए फूलाम गमछा पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष पूजा जोशी, कार्यकारिणी अध्यक्षा दीपिका जोशी, उपाध्यक्ष निशा शर्मा, ज्योति पुरोहित, सुंदर पारीक, पुष्पा पारीक, पूनम पारीक, कमला पारीक, नेहा जोशी, उर्मी पारीक, गरिमा व्यास, उषा पारीक, सुमन पारीक, ज्योति पारीक और अंतिमा पारीक सहित परिषद की अनेक सदस्याएं हरे परिधान में उत्साहपूर्वक उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के समापन पर परिषद की सचिव जया पारीक ने सभी सदस्याओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किया गया प्रत्येक छोटा प्रयास भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य विरासत है। उन्होंने सभी से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने और प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्याओं ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित जीवनशैली को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *