अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगांव में विशाल योग शिविर आयोजित, योग को जीवनशैली बनाने का दिया गया संदेश
थर्ड आई न्यूज
नगांव से जयप्रकाश सिंह
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन, नगांव शाखा, अग्रवाल सभा, नगांव राजस्थानी युवक संघ, मारवाड़ी युवा मंच, अग्रवाल महिला समिति, अग्रवाल युवा परिषद तथा अन्य सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त नमस्ते में हैबरगांव स्थित हनुमान जन्मोत्सव समिति भवन में एक विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रवाल सभा के सचिव सुनील आलमपुरिया के स्वागत भाषण से हुआ। इसके पश्चात योग गुरु बाबा रामदेव से प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों ओम प्रकाश जाजोदिया, विनीता खाटूवाला, पायल कर, नूपुर कर, बाबुल पॉल तथा अन्य प्रशिक्षकों का फुलाम गामोछा भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
अपने संबोधन में योग प्रशिक्षक ओम प्रकाश जाजोदिया ने योग के इतिहास, महत्व तथा नियमित योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया तथा उनके स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी दी। वहीं विनीता खाटूवाला ने मंत्रोच्चार के साथ योगाभ्यास का संचालन कर कार्यक्रम को विशेष आध्यात्मिक वातावरण प्रदान किया।
योग शिविर में मारवाड़ी सम्मेलन, नगांव शाखा के अध्यक्ष प्रमोद कोठारी, सचिव विजय राज किल्ला, कोषाध्यक्ष बाल किशन दादलीका, संयुक्त सचिव अरुण नागरका एवं सारंग खाटूवाला, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राधारमण खाटूवाला, सचिव सुनील आलमपुरिया, नगांव राजस्थानी युवक संघ के सचिव अजीत कोठारी, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष गौतम मूंदड़ा, सचिव पंकज गाड़ोदिया, मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा की सचिव विनीता खाटूवाला, अग्रवाल युवा परिषद के अध्यक्ष बिन्नी अग्रवाल, डॉ. कृष्णा केजरीवाल, अधिवक्ता सुनील कृष्ण पॉल सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन के सचिव विजय राज किल्ला ने सभी सहयोगी संस्थाओं, योग प्रशिक्षकों एवं उपस्थित प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की कुंजी है। साथ ही उन्होंने हनुमान जन्मोत्सव समिति भवन के पदाधिकारियों को आयोजन हेतु भवन उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद स्वस्थ किया।
योग शिविर के माध्यम से उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने का प्रेरणादायक संदेश दिया गया। पॉल तथा अन्य प्रशिक्षकों का फुलाम गामोछा भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

