राष्ट्रीय सामाजिक विकास समिति ने किया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

थर्ड आई न्यूज़

 गुवाहाटी 21 जून। राष्ट्रीय सामाजिक विकास समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महानगर जेल रोड स्थित बोटैनिकल गार्डन में  योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। यह दिन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे ‘समर सोल्स्टिस’ (Summer Solstice) कहा जाता है। योग परंपरा में इस दिन का विशेष आध्यात्मिक एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्व माना जाता है।

कार्यक्रम में सम्माननीय योग शिक्षिका बोनानी विश्वास एवं सुप्रसिद्ध योग प्रशिक्षिका रश्मि डेसल को समिति की ओर से अध्यक्ष सारिका अग्रवाल ने सम्मानित किया गया। दोनों योग शिक्षिकाओं ने उपस्थित महिलाओं को योग के महत्व तथा नियमित योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी तथा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।

कार्यक्रम की संयोजिका बबीता अग्रवाल थीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहसचिव सुनीता वर्मा, उपाध्यक्ष पिंकी जैन, उपाध्यक्ष दीपिका अग्रवाल, सलाहकार गुलाब दुग्गड़, किरण अग्रवाल, सरोज काकड़ा, सपना नलानी एवं अन्य सदस्याओं का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *