जुबिन गर्ग की प्रथम पुण्यतिथि पर दो स्थानों पर श्रद्धांजलि सभा, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद

थर्ड आई न्यूज

लखीमपुर । असम के गौरव एवं लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर 19 सितंबर को अखिल असम भोजपुरी परिषद की लखीमपुर जिला समिति के अंतर्गत जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नम आंखों से जुबिन गर्ग को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

उत्तर लखीमपुर में जिला समिति की ओर से आयोजित मुख्य श्रद्धांजलि सभा में जिला अध्यक्ष सुभाष यादव, आजाद यादव, श्याम नारायण यादव सहित जिला समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्वलित कर जुबिन गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जुबिन गर्ग ने संगीत के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने के साथ ही असम की कला, संस्कृति और सामाजिक एकता के लिए भी उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका योगदान असम के साथ-साथ पूरे देश के लिए अविस्मरणीय रहेगा।

इसी क्रम में चावलधोवा आंचलिक समिति की ओर से भरतपुर तीनाली में भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में आंचलिक समिति के अध्यक्ष अनिरुद्ध मल्लाह, सचिव मनोज मल्लाह, जिला उप-सभापति कृष्णा मल्लाह, जिला प्रचार सचिव जितेन्द्र मल्लाह, सक्रिय सदस्य दिलीप प्रसाद सहित राजेश मल्लाह, नारद प्रसाद, पूर्णाशी मल्लाह, प्रेमलाल मल्लाह एवं बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समिति ने सभी उपस्थित समाज बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रद्धांजलि सभा का समापन “जुबिन दा अमर रहें” के जयघोष के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *