लालुक-दुलाहाट-हारमोती में मारवाड़ी सम्मेलन की नई शाखा का शुभारंभ

थर्ड आई न्यूज

लखीमपुर से बाबू देव पांडे

पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन की नई शाखा लालुक-दुलाहाट-हारमोती का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को लालुक पेट्रोल पंप परिसर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लखीमपुर से प्रांतीय उपाध्यक्ष छत्तर सिंह गिड़िया, मंडलीय उपाध्यक्ष माणिक लाल दम्माणी तथा बंदरदेवा से मंडलीय सहायक सचिव ओम प्रकाश पचार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथियों का स्वागत ओम प्रकाश पचार ने किया।

छत्तर सिंह गिड़िया ने सम्मेलन की संगठनात्मक गतिविधियों तथा प्रांत एवं राष्ट्र स्तर पर सदस्यों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। वहीं माणिक लाल दम्माणी ने संगठन से जुड़े रहने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सदस्यों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

शपथ ग्रहण समारोह में सीताराम सैनी ने शाखा अध्यक्ष, सुरेश शर्मा ने उपाध्यक्ष, अंकुश माहेश्वरी ने सचिव, सागर मल दूधवाल ने सह-सचिव तथा रामस्वरूप ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। इस अवसर पर सभी सदस्यों को मारवाड़ी दुपट्टा एवं सम्मेलन पिन पहनाकर सम्मानित किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीताराम सैनी ने दुलाहाट टी-स्टेट सहित आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले मारवाड़ी परिवारों को संगठन से जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह लालुक डिपो में सामान्य सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रांत एवं राष्ट्र स्तर से प्राप्त सूचनाओं और संगठन की गतिविधियों से सदस्यों को अवगत कराया जाएगा।

समारोह में दाना राम चौधरी, गजानंद शर्मा, भगवती प्रसाद शर्मा, भगवान सहाय, आयुष कुमार माहेश्वरी, लोकेश शर्मा सहित सम्मेलन के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *