लखीमपुर में भाजपा का दबदबा, 5 में से 4 सीटों पर जीत; कांग्रेस को एक सीट

थर्ड आई न्यूज

लखीमपुर से बाबू देव पांडे

लखीमपुर जिले के विधानसभा चुनाव परिणामों में इस बार भाजपा का स्पष्ट वर्चस्व देखने को मिला। जिले की कुल पांच विधानसभा सीटों में से चार पर भाजपा ने जीत दर्ज की, जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में गई। परिणामों के बाद जिले में कहीं खुशी तो कहीं निराशा का माहौल नजर आया।

73 नंबर बिहपुरिया सीट से भाजपा उम्मीदवार भूपेन बोरा ने 8,167 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
74 नंबर रंगनदी सीट पर भाजपा के ऋषिराज हजारिका ने 19,461 मतों से विजय प्राप्त की।
75 नंबर नाव बोछाया सीट पर कांग्रेस के डॉ. जय प्रकाश दास ने 23,620 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
76 नंबर लखीमपुर सदर सीट से भाजपा उम्मीदवार मानव डेका ने 31,535 मतों से शानदार जीत हासिल की।
77 नंबर ढेकुआंखाना सीट पर भाजपा के नोवो कुमार डोले ने 50,073 मतों के बड़े अंतर से ऐतिहासिक विजय दर्ज की।

विशेष रूप से रंगनदी और ढेकुआंखाना सीटों पर भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ जीत ने जिले की राजनीतिक तस्वीर को स्पष्ट कर दिया है। इन परिणामों से यह संकेत मिलता है कि लखीमपुर के मतदाता अब अधिक जागरूक और निर्णायक हो गए हैं, जो पार्टी के साथ-साथ उम्मीदवार की छवि और कार्यक्षमता को ध्यान में रखकर मतदान कर रहे हैं।

चुनावी नतीजों ने जिले की राजनीति की दिशा और दशा तय करने में मतदाताओं की अहम भूमिका को एक बार फिर उजागर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *