गुवाहाटी पारीक महिला परिषद का पांचवां शपथ ग्रहण समारोह
गुवाहाटी : 21 मई 2026 को शाम 5:00 बजे पारीक महिला परिषद का पांचवां शपथ ग्रहण समारोह परिषद अध्यक्षा कौशल्या व्यास की अध्यक्षता में परशुराम सेवा सदन, छतरी बड़ी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। परिषद की सभी पदाधिकारियों ने गणेश स्तुति के मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलन में भाग लिया।
शपथ ग्रहण समारोह का मंच संचालन परिषद की पूर्व अध्यक्षा विनीता पारीक ने अत्यंत सुंदर ढंग से किया। उन्होंने पारीक महिला परिषद के इतिहास, उसकी सामाजिक गतिविधियों तथा समाज की महिलाओं की एकता, समर्पण एवं सक्रिय भागीदारी पर प्रकाश डाला। परिषद अध्यक्षा कौशल्या व्यास ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।
सचिव नेहा जोशी ने वर्ष 2024-26 का सचिव प्रतिवेदन सभा के समक्ष प्रस्तुत किया। वहीं कोषाध्यक्ष निर्मला पारीक ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए अपना वक्तव्य रखा। सभा में अध्यक्षा द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली सभी कार्यकारिणी सदस्याओं को अध्यक्षीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
आगामी सत्र के लिए निशा पारीक ने अध्यक्ष, जया पारीक ने सचिव तथा पूजा जोशी ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। इसी क्रम में दीपिका जोशी ने कार्यकारिणी अध्यक्ष,निशा शर्मा ने उपाध्यक्ष तथा किरण पारीक ने जनसंपर्क अधिकारी पद की शपथ ग्रहण की। रंजना पारीक को उपाध्यक्ष और वंदना जोशी को सहसचिव की जिम्मेदारी दी गई।
सरोज जोशी, नेहा जोशी, शेफाली पारीक एवं जया व्यास ने कल्चरल टीम की जिम्मेदारी संभाली। वहीं ज्योति पुरोहित, सुंदर पारीक, पूनम पारीक, मधु शर्मा, कमला पारीक, पुष्पा पारीक, सीमा जोशी, गरिमा व्यास, ज्योति पारीक एवं वर्षा पारीक ने कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शपथ ली। सुमन पारीक एवं उषा पारीक को नई कार्यकारिणी टीम में सम्मिलित किया गया।
कार्यक्रम में परिषद की संस्थापक अध्यक्षा सुषमा शर्मा एवं पूर्व अध्यक्षा ममता शर्मा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अंत में शाखा की वर्तमान सचिव जया पारीक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। आयोजन के समापन पर परिषद की सभी सदस्याओं ने अल्पाहार का आनंद लिया।

