लालचंद ओंकारमल गोयंका हिंदी हाई स्कूल की प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न, विद्यालय उन्नयन को लेकर लिए गए कई निर्णय

थर्ड आई न्यूज

गुवाहाटी । गुवाहाटी महानगर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान लालचंद ओंकारमल गोयंका हिंदी हाई स्कूल की विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति की बैठक अधिवक्ता सुभाष चंद्र कयाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई तथा समापन असमिया जातीय गीत के गायन के साथ किया गया।

विद्यालय के हेडमास्टर एवं समिति के सचिव विद्यानंद झा ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया। अध्यक्ष सुभाष चंद्र कयाल ने तय एजेंडा अनुसार बैठक का संचालन करते हुए विद्यालय के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया।

बैठक में उपाध्यक्ष पंकज जालान, समिति सदस्य प्रमोद स्वामी, संजू दास, डॉ. के.पी. गुप्ता, नजमुल होड़ा, अर्चना तिवारी, रानी चौधरी, चंदा साहनी और चंद्र किशोर ठाकुर ने भाग लिया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विभिन्न उप समितियों के गठन की जानकारी भी साझा की गई। उपसमिति में विवेक नवल मोर, रघुनाथ सरकार, सिवनी पटवारी, संगीता डेका, आलोक त्रिपाठी, कृष्ण कुमार गोयंका, हितेश कुमार चोपड़ा व दिलीप भुइयां को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। इसके अतिरिक्त जूना शर्मा और सुनी दास भी समिति के नामित सदस्य हैं।

अध्यक्ष सुभाष चंद्र कयाल ने बैठक को अत्यंत सार्थक बताया और कहा कि विद्यालय के उन्नयन के लिए सभी सदस्य प्रतिबद्ध हैं। उपाध्यक्ष पंकज जालान ने बताया कि सभी समितियों का गठन पूर्ण हो चुका है और विद्यालय संचालन को व्यवस्थित रूप देने हेतु यह एक अहम कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *