विश्व पर्यावरण दिवस पर नव्या लेडीज़ क्लब का वृक्षारोपण अभियान, ब्रह्मबोध आश्रम में लगाए पौधे
थर्ड आई न्यूज़
गुवाहाटी, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नव्या लेडीज़ क्लब द्वारा लालगणेश स्थित ब्रह्मबोध आश्रम परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में आम, अमरूद, अनार, लीची सहित विभिन्न फलदार पौधे रोपे गए।
क्लब की पूर्व अध्यक्ष कुसुम जैन ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण जैसे प्रयास समाज में सकारात्मक जागरूकता पैदा करते हैं तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम की संयोजक पूजा अग्रवाल और हेमलता शर्मा ने सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त
ते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे जनआंदोलन का रूप देने की आवश्यकता है।
संयुक्त सचिव पूनम खेमानी ने उपस्थित सभी सदस्याओं का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके सक्रिय योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान सदस्याओं ने पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया। वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में नव्या लेडीज़ क्लब की सभी सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

