मारवाड़ी सम्मेलन, नगांव ने मनाई रूपकंवर ज्योति प्रसाद अग्रवाला की जयंती, प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि

थर्ड आई न्यूज

नगांव से जयप्रकाश सिंह

मारवाड़ी सम्मेलन, नगांव शाखा ने नगांव नगर पालिका के सहयोग से असम के महान साहित्यकार, संगीतकार, नाटककार एवं सांस्कृतिक पुरोधा रूपकंवर ज्योति प्रसाद अग्रवाला की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई। इस अवसर पर नगांव के रूपकंवर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा दीप प्रज्ज्वलित कर उनके योगदान को स्मरण किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मारवाड़ी सम्मेलन, नगांव शाखा के निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप शोभासरिया द्वारा वार्ड संख्या 15 की आयुक्त मुक्ता जायसवाल का फुलाम गामोछा भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन करने से हुई। इसके पश्चात मुक्ता जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में मुक्ता जायसवाल ने रूपकंवर ज्योति प्रसाद अग्रवाला के साहित्य, संस्कृति और समाज के प्रति अमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है। उन्होंने असम की सांस्कृतिक पहचान को समृद्ध करने में अग्रवाला के योगदान को अविस्मरणीय बताया।

इस अवसर पर सम्मेलन के मंडलीय उपाध्यक्ष संजय गाड़ोदिया, निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप शोभासरिया, अध्यक्ष प्रमोद कोठारी, सचिव विजय राज किल्ला, कोषाध्यक्ष बाल किशन दादलीका, संयुक्त सचिव अरुण नागरका एवं सारंग खाटूवाला, संगठन मंत्री दिलीप अग्रवाल सहित राधारमण खाटूवाला, सीताराम बुधिया, शंकरलाल शोभासरिया, महेश बुधिया, रघुवीर प्रसाद आलमपुरिया, ललित कोठारी, महेश अग्रवाल, महेश शोभासरिया, दिनेश अग्रवाल, सुनील शोभासरिया, चंचल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद शोभासरिया, अशोक शर्मा, प्रांगण अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल (टीआईटी), शंकर शोभासरिया, अनूप पोद्दार, परान महंत तथा अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप शोभासरिया एवं अरुण नागरका का विशेष योगदान रहा। अंत में अध्यक्ष प्रमोद कोठारी एवं सचिव विजय राज किल्ला ने सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। अल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *