डॉक्टर्स डे पर नगांव लायन्स क्लब ने चिकित्सकों और नर्सों का किया सम्मान

थर्ड आई न्यूज

नगांव से जयप्रकाश सिंह

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर नगांव लायन्स क्लब ने नगर के चिकित्सकों, नर्सों तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मियों को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम की शुरुआत क्लब के स्थायी होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. जीवन बरा को फूलाम गामोसा, एक पौधा एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित करने के साथ हुई। इसके बाद प्रत्येक वर्ष की परंपरा के अनुसार क्लब के सदस्यों ने गोहाई नर्सिंग होम पहुंचकर वहां कार्यरत चिकित्सकों का सम्मान किया।

इस दौरान गोहाई नर्सिंग होम के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. जितेन्द्र नाथ गोहाई की धर्मपत्नी निरुपमा गोहाई को फूलाम गामोसा, पुष्पगुच्छ एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं नर्सिंग होम के संचालक डॉ. नवकृष्ण गोहाई, डॉ. रास्ना हिलौधारी, डॉ. मृदुस्मिता खाटनियार, डॉ. हेमंत फुकन तथा डॉ. साद्दाम हुसैन को उनके कार्यस्थल पर जाकर फूलाम गामोसा, पौधा एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

लायन्स क्लब ने इस अवसर पर नर्सिंग होम में भर्ती गर्भवती महिलाओं को शुभकामना स्वरूप पौधे भेंट किए, जबकि नवजात शिशुओं के लिए जॉनसन कंपनी की ओर से बेबी किट वितरित की गई। नर्सिंग होम की सभी नर्सों को भी पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

विशेष रूप से, गोहाई नर्सिंग होम की ओर से लायन्स क्लब के प्रत्येक सदस्य को स्वर्गीय डॉ. जितेन्द्र नाथ गोहाई के जीवन पर आधारित एक पुस्तक स्मृति-उपहार के रूप में भेंट की गई।

इस अवसर पर नगांव लायन्स क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन सारंग बल्लभ गोस्वामी, सचिव लायन अमन साहा, मार्केटिंग चेयरपर्सन लायन विश्वजीत महंत सहित गुरुचरण सिंह, बकुल बोरा, गंगाबल्लभ गोस्वामी, रातुल नाथ, युगल अग्रवाला, धीराज बरदोलोई, सफिरुद्दीन अहमद, सुरेन्द्र करवा, विनोद खेतावत, मोनिका साहा, मालचंद अग्रवाला, इन्द्रजीत बोथरा, मदन साहा, महावीर अग्रवाला, हिम्मत सिंह सोलंकी, महर्षि विशाल बरदोलोई, रोहित अग्रवाला, संजय गाड़ोदिया, जीवन बनिक, पंकज बेजबरुवा, गौरी सेनगुप्ता, रिचा अग्रवाला, जीतेन अग्रवाला, अजय मित्तल और नंदन साहा सहित बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *