नगांव में एक्सपायरी दवाइयों के खिलाफ औषधि नियंत्रण विभाग का बड़ा अभियान, फार्मेसी सील
नगांव से जयप्रकाश सिंह
मरीजों को एक्सपायरी एवं संदिग्ध दवाइयों की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से असम सरकार के औषधि नियंत्रण विभाग ने मंगलवार को नगांव शहर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान कई दवा दुकानों में लाइसेंस, एक्सपायरी दवाइयों तथा अन्य अनियमितताओं की जांच की गई।
इस अभियान में नगांव, मोरीगांव, डिब्रूगढ़, कोकराझार, कार्बी आंगलोंग, कामरूप मेट्रो और होजाई सहित विभिन्न जिलों के औषधि नियंत्रण कार्यालयों के निरीक्षकों ने हिस्सा लिया। जांच को प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों की टीम को चार दलों में विभाजित किया गया, जिन्होंने नगांव शहर की कई खुदरा एवं थोक दवा दुकानों का निरीक्षण किया।
अभियान के दौरान एलफिनस्टन चारआली स्थित ईशरा (ISHRA) फार्मेसी में जांच के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं। अधिकारियों के अनुसार, दिया एक्सपायरी दवाइयां पाई गईं। जांच में फार्मेसी का लाइसेंस भी समाप्त पाया गया और लंबे समय से उसका नवीनीकरण नहीं कराया गया था। इसके बाद विभागीय टीम ने फार्मेसी को सील कर दिया तथा नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
इसी क्रम में नगांव भोगेश्वरी फुकनानी सिविल अस्पताल के सामने स्थित कई दवा दुकानों में भी जांच की गई। बकुल फार्मेसी सहित दो-तीन प्रतिष्ठानों से एक्सपायरी दवाइयां बरामद होने की बात सामने आई है। औषधि नियंत्रण विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।
वहीं, हैबरगांव स्थित आयुष ड्रग्स डिस्ट्रीब्यूटर में भी अधिकारियों ने जांच अभियान चलाया और विभिन्न दवाइयों के नमूने एकत्र किए। इन नमूनों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की संभावना है।
औषधि नियंत्रण विभाग के इस व्यापक अभियान से दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि दवाइयों की गुणवत्ता, वैध लाइसेंस और निर्धारित नियमों के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रतिष्ठानों से एक्सपायरी दवाइयां बरामद होने की बात सामने आई है। औषधि नियंत्रण विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।

