मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी शाखा 50 वे वर्ष मै प्रवेश, ढोल-नगाड़ों के साथ 50 पूर्व अध्यक्षों एवं सदस्यों का हुआ भव्य स्वागत
थर्ड आई न्यूज़
गुवाहाटी । मारवाड़ी युवा मंच, गुवाहाटी शाखा द्वारा संगठन के 50 गौरवशाली वर्षों की उपलब्धियों को समर्पित स्वर्णिम वर्ष में प्रवेश समारोह का भव्य आयोजन किया गया, शहर के पलटन बाजार स्थित होटल अतिथि मै एक भव्य समारोह में संगठन की पांच दशकों की यात्रा, समाजसेवा के प्रति समर्पण और पूर्व पदाधिकारियों के योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेश एम. जैन उपस्थित रहे, इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष श्री सुभाष जी सिकरिया, प्रांतीय अध्यक्ष श्री राज चौधरी तथा राष्ट्रीय एवं प्रांतीय स्तर के अनेक पूर्व पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुवाहाटी शाखा के अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा ने की।
समारोह का मुख्य आकर्षण गुवाहाटी शाखा के 50 पूर्व अध्यक्षों का अपने-अपने कार्यकाल की पूरी टीम एवं सदस्यों के साथ ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच भव्य स्वागत किया, इस अनूठे आयोजन के माध्यम से संगठन के प्रत्येक कार्यकाल की उपलब्धियों, नेतृत्व और समर्पण को याद किया गया। पूर्व अध्यक्षों एवं उनकी टीमों की उपस्थिति ने समारोह को यादगार बना दिया।
इस दौरान संगठन के संस्थापक अध्यक्ष श्री सुभाष जी सिकरिया ने मंच की मशाल जला कर उत्सव में स्थल में प्रवेश किया। उनकी यह विशेष उपस्थिति संगठन की गौरवशाली विरासत, परंपराओं और समाजसेवा की निरंतर जलती लौ का प्रतीक बनी। इस भावपूर्ण दृश्य ने उपस्थित लोगों के बीच विशेष आकर्षण पैदा किया।
समारोह के लिए मंच को आकर्षक रूप से सजाया गया था। स्वर्णिम वर्ष की थीम “50 Glorious Years – Celebrating Our Golden Legacy” के माध्यम से संगठन की 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को दर्शाया गया। भव्य मंच सज्जा और उत्सवी वातावरण ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। शाखा अध्यक्ष आकाश शर्मा ने अपने संबोधन मैं जहां एक और युवा मंच द्वारा पूर्व की चुनौतियों को याद किया वही वर्तमान से अनुरोध किया कि आप इस स्वर्णिम वर्ष कार्यकाल को अपना कार्यकाल समझे और आने वाले 10 अक्टूबर 2027 को जब शाखा अपने 50 वर्ष पूरे कर रही हो तो शाखा की विरासत और समर्पण समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचे और आह्वाहन किया कि इस 50 वे पूरे वर्ष को एक वर्षीय उत्सव को मनाने मै सहायता करे।
इस गौरवशाली वर्ष होते गुवाहाटी शाखा ने एक लोगो का अनावरण किया साथ एक गीत का अनावरण भी किया गया , 50 वे वर्ष को “स्वर्णोत्सव ” (अतीत की नींव भविष्य की उड़ान) का नाम दिया गया, इस नाम और टैग लाइन को देने वाले रमेश पारीक एवं दीपक जैन का भी सम्मान किया गया , अंत मै गुवाहाटी शाखा के 50 वर्षों की चुनौतियों, संघर्षों और याद को एक वीडियो के माध्यम से याद किया , लगभग 20 मिनिट के वीडियो ने पूरे सभागार को भावविभोर कर दिए , संघटन से जुड़े ही व्यक्ति ने इस वीडियो को देख कर अपने दिनों को याद किया, शाखा के पूर्व पदाधिकारियों ने बताया कि आज का दिन उनके लिए किसी सपने से कम नहीं है जहां वो एक और अपने सभी पुराने साथियों से मिलने का मौका मिल रहा है तो दूसरी और इस स्वर्णिम वर्ष का हिस्सा बनने का मौका , अपने मंच कार्यकाल को याद करते हुए बहुत से साथी भावविहोर हो गए। इस मौके पे मौजूद सभी पूर्व प्रांतीय एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों का सम्मान परंपरागत चुननी एवं प्रतीक चिन्ह के साथ स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने संगठन की यात्रा में योगदान देने वाले सभी पूर्व अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के महत्व को रेखांकित किया। समारोह ने वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुभवों और नई पीढ़ी की ऊर्जा को एक मंच पर लाते हुए संगठन की एकता एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया। 50 पूर्व अध्यक्षों का अपनी टीमों के साथ भव्य प्रवेश और संस्थापक अध्यक्ष श्री सुभाष जी सिकरिया द्वारा मंच की मशाल लेकर प्रवेश इस आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहे। इस संपूर्ण जानकारी का विवरण शाखा सचिव लखन वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

