अपर असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर ने पहुंचाई राहत सामग्री
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी। अपर असम के शिवसागर, सिमलगुड़ी, नाज़िरा एवं सोनारी क्षेत्रों में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए मारवाड़ी युवा मंच, गुवाहाटी ग्रेटर शाखा की ओर से राहत अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों के बीच आवश्यक राहत सामग्री वितरित की गई।…

