बाढ़ राहत अभियान को गति देने गुवाहाटी पहुंचे पवन गोयनका, महिला छात्रावास का किया निरीक्षण, ‘तेजस्विता’ अधिवेशन की तैयारियों का भी लिया जायजा
थर्ड आई न्यूज़ गुवाहाटी, 7 अगस्त। पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गोयनका ने शुक्रवार को गुवाहाटी पहुंचते ही सम्मेलन के बाढ़ राहत एवं पुनर्वास अभियान का जायजा लिया। उन्होंने राष्ट्रीय संगठन मंत्री बसंत सुराणा के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 500 पुनर्वास किट से भरे दूसरे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर…

