दादी राजल बिंदल परिवार नगांव का द्विवार्षिकोत्सव सम्पन्न, नई कार्यकारिणी गठित
थर्ड आई न्यूज नगांव से जयप्रकाश सिंह श्री दादी राजल बिंदल परिवार, नगांव का द्विवार्षिकोत्सव रविवार को हैबरगांव स्थित बीआरडी वेंकट हॉल में अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर दादी जी का दरबार फूलों से सुसज्जित किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत ओम प्रकाश जाजोदिया द्वारा सपत्नीक पूजा-अर्चना और ज्योत…

