होजाई जिला सदर शंकरदेव नगर का नाम श्रीमंत शंकरदेव नगर किए जाने पर होजाई वासियों ने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को जताया आभार

थर्ड आई न्यूज

होजाई से निखिल कुमार मुन्दड़ा

राज्य मंत्रिमंडल ने एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत होजाई जिला मुख्यालय का नाम श्रीमंत शंकरदेव नगर किए जाने को लेकर आज राज्य के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा को धन्यवाद दिया। जिला सदर श्रीमंत शंकरदेव नगर स्थित शंकरदेव समन्वय क्षेत्र में स्थापित महापुरुष शंकरदेव की प्रतिमूर्ति के समक्ष जिला आयुक्त विद्युत विकास भगवती ने दीप प्रज्वलित किया। वहीं होजाई जिला के पूर्व विधायक तथा असम भाषाई अल्पसंख्यक विकास बोर्ड के अध्यक्ष शिलादित्य देव ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इसके बाद संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय का नाम महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव नगर किये जाने से हम होजाई जिलावासी तहे दिल से असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को धन्यवाद देते हैं। शिलादित्य देव ने आगे कहा कि 4 सितंबर को जब हमने श्रीमंत शंकरदेव नगर की तिरोभाव तिथि का आयोजन किया था I उसी वक्त हमने मुख्यमंत्री महोदय से अनुरोध किया था कि शंकरदेव नगर का नाम अगर श्रीमंत शंकरदेव नगर किया जाए तो हमें बहुत खुशी होगी और उन्होंने हमारी भावनाओं को सम्मान करते हुए श्रीमंत शंकरदेव नगर किया।

वहीं होजाई जिले के अभिभावक मंत्री पीयूष हजारिका ने भी सामाजिक माध्यम से असम सरकार व असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को धन्यवाद दिया। आज के कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ भारी संख्या में होजाई जिलावासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *