विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ गुवाहाटी द्वारा मदर्स डे पर ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन

थर्ड आई न्यूज
गुवाहाटी I अंतर्राष्ट्रीय मदर्स डे के पावन अवसर पर विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ, गुवाहाटी द्वारा “मां-बच्चों” के लिए एक विशेष ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अनोखी प्रतियोगिता में कविता, संगीत और नृत्य की तीन अलग-अलग कैटेगरीज रखी गई थीं, जिसमें मां और बच्चों की जोड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतिभागियों ने 1 मिनट के वीडियो के माध्यम से अपनी मां के प्रति सम्मान, प्रेम और आदर का भाव अभिव्यक्त किया, जिससे प्रकोष्ठ महिलाओं और निर्णायकों का मन भावविभोर हो गया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका विनीता रिणवा और जया भातरा ने निभाई। उन्होंने विजेताओं की घोषणा निम्नानुसार की :
प्रथम पुरस्कार: स्वाति शर्मा एवं दृष्टि शर्मा, द्वितीय पुरस्कार: वंदना पारीक एवं रित्या पारीक, तृतीय पुरस्कार: अंबिका पारीक राधव एवं रुद्र को मिला और सांत्वना पुरस्कार: प्रियांशी पारीक एवं मंपी घोषाल के नाम रहा I
इस सफल आयोजन संयोजिका शेफाली पारीक और रंजना पारीक ने कुशलता के साथ किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूजा शर्मा और संगठन महामंत्री निशा पारीक के प्रयासों से यह आयोजन न केवल मनोरंजक रहा और भावनात्मक रूप से भी सभी प्रतिभागियों को जोड़ गया।