लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी प्राइड द्वारा जल फिल्टर स्थापना एवं नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी, 30 अप्रैल 2026: लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी प्राइड द्वारा रवीन्द्र विद्या निकेतन एल.पी. स्कूल में 30 अप्रैल को एक जल फिल्टर स्थापित किया गया, जो क्लब की सामुदायिक सेवा एवं विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस परियोजना का सम्पूर्ण व्यय सोनिया–उत्तम अग्रवाल द्वारा स्वर्गीय सीताराम तोड़ी की स्मृति में वहन किया गया। इस जल फिल्टर का उद्घाटन जिला गवर्नर पंकज पोद्दार द्वारा लाल फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर क्लब के संस्थापक अध्यक्ष (चार्टर प्रेसिडेंट) अनुप कुमार जाजोदिया ने बताया कि जल फिल्टर स्थापना को क्लब का स्थायी प्रोजेक्ट बनाया जाएगा तथा इसकी नियमित देखरेख सुनिश्चित की जाएगी।

श्री जाजोदिया ने उत्तम अग्रवाल एवं सोनिया अग्रवाल का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए जल फिल्टर की पूरी लागत वहन करने हेतु उनके इस उदार सहयोग की सराहना की।

उद्घाटन के साथ ही एक नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। गुवाहाटी लायंस आई हॉस्पिटल के रैहान सरकार एवं गोपीनाथ बरुआ ने विद्यार्थियों की आंखों की जांच की। जिन विद्यार्थियों में नेत्र संबंधी समस्याएं पाई गईं, उन्हें आगे की जांच एवं उपचार हेतु अस्पताल रेफर किया गया है।

श्री जाजोदिया ने यह भी बताया कि मरीजों एवं उनके अभिभावकों का पूर्ण उपचार नि:शुल्क कराया जाएगा।

कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मिताली मजूमदार की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ, जिन्होंने इस पहल की सराहना की एवं अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

क्लब ने नेत्र जांच कार्यक्रम में सहयोग के लिए गुवाहाटी लायंस आई हॉस्पिटल के प्रकाश सिकरिया एवं दैजी कलिता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

जिला गवर्नर पंकज पोद्दार ने प्राइड लायंस क्लब द्वारा किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।

कार्यक्रम की संयोजिका सोनिया अग्रवाल को अनिल अग्रवाल, विजय भीमसरिया, रेनू अग्रवाल, प्रतिभा लूनिया, उत्तम अग्रवाल, सुनीला खेमका, नेहा जैन, अर्चना शर्मा, पुष्प बंसल एवं ममता बंसल का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

यह उल्लेखनीय है कि लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर की मीनाक्षी सक्सेना माथुर भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में मारवाड़ी महिला समिति, गुवाहाटी नीलाचल शाखा की मौसम अग्रवाल, सुनैना बजाज, कल्पना श्रीमल, रेनू अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल एवं ममता अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *