लखीमपुर में तीन दिवसीय भव्य श्रीकृष्ण कथा का आयोजन, कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
थर्ड आई न्यूज
लखीमपुर से बाबू देव पांडे
धर्मनगरी लखीमपुर में आगामी दिनों में भक्तिमय वातावरण का सृजन होने जा रहा है। मारवाड़ी महिला शाखा के तत्वावधान में 12 से 14 जून तक श्री सीतारामजी ठाकुरबाड़ी प्रांगण में तीन दिवसीय भव्य श्रीकृष्ण कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथावाचिका सुश्री मोनिका जी पारीक के श्रीमुख से होगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ 12 जून को प्रातः 8 बजे श्री श्री हनुमान मंदिर प्रांगण से भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ । श्रद्धालुओं की सहभागिता से निकाली गईं यह कलश यात्रा ठाकुरबाड़ी परिसर पहुंचकर संपन्न हुई ।
आयोजन के तहत प्रतिदिन रात्रि 7 बजे से 10 बजे तक श्रीकृष्ण कथा का आयोजन होगा। कथा के दौरान सुश्री मोनिका जी पारीक भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य जीवन चरित्र, उनकी लीलाओं तथा श्रीमद्भगवद्गीता के अमूल्य उपदेशों पर श्रद्धालुओं को प्रवचन देंगी।
तीन दिवसीय इस आध्यात्मिक आयोजन का समापन 15 जून को प्रातः 8 बजे हवन, महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ होगा।
मारवाड़ी महिला शाखा ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं, मातृशक्ति एवं युवाओं से इस पावन आयोजन में समय पर उपस्थित होकर कथा श्रवण करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। के साथ होगा।

