नगांव में दो दिवसीय दादी जी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर

नगांव से जयप्रकाश सिंह

नगांव। भादवा मास की अमावस्या के पावन अवसर पर श्री राणी सती जी सत्संग समिति, नगांव के तत्वावधान में दो दिवसीय दादी जी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर हैबरगांव स्थित शनि मंदिर रोड के श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति भवन में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

समिति के भक्त मुकेश पोद्दार ने बताया कि महोत्सव के पहले दिन 10 सितंबर, गुरुवार को शाम 6:30 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें सिलीगुड़ी से आमंत्रित कलाकारों की आयुष-पियूष की जोड़ी भजनों की प्रस्तुति देगी।

वहीं, 11 सितंबर, शुक्रवार को मंगल पाठ का आयोजन होगा। इस अवसर पर महाराष्ट्र से आमंत्रित कलाकार नेतल शर्मा संगीतमय मंगल पाठ की प्रस्तुति देंगी।

महोत्सव को लेकर समिति के सदस्यों में विशेष उत्साह है। समिति की ओर से सभी दादी भक्तों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर महोत्सव को सफल बनाने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *