फकीराग्राम में मारवाड़ी महिला शाखा ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जन्माष्टमी महोत्सव

थर्ड आई न्यूज

फकीराग्राम। पूर्वोत्तर प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, फकीराग्राम महिला शाखा की ओर से शिव मंदिर प्रांगण में जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिला शाखा की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

महोत्सव के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कन्हैया का रूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की सुंदर प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुति से पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय एवं आनंदमय वातावरण बन गया।

जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, उमंग और उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने सभी प्रस्तुतियों का आनंद लेते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को उत्साहपूर्वक मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *