कन्हैयालाल इंटोदिया बने पूर्वांचल भारतीय दाधीच परिषद के अध्यक्ष, वार्षिक आम सभा में नई कार्यकारिणी का गठन, मनीष रतावा सचिव और मुकेश शर्मा कोषाध्यक्ष नियुक्त
थर्ड आई न्यूज़
गुवाहाटी । पूर्वांचल भारतीय दाधीच परिषद की वार्षिक आम सभा सांगानेरिया धर्मशाला में आयोजित की गई। सभा के दौरान परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें कन्हैयालाल इंटोदिया को अध्यक्ष, मनीष रतावा को सचिव और मुकेश शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
सभा में निवर्तमान अध्यक्ष अरुण गोठेचा के साथ जेश राज शर्मा, श्याम आशोपा, रतन रिनवा, राजेश गोठेचा, मुकेश शर्मा और मदन लाल सूटवाल मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन शिव कुमार मिश्रा और बलराज दायमा ने किया। परिषद के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संगठन की गतिविधियों और भावी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया।
नवनियुक्त अध्यक्ष कन्हैयालाल इंटोदिया ने सदस्यों द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि परिषद की एकता और प्रगति के साथ समाज के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने में सभी सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा भी जताई।
नवनियुक्त सचिव मनीष रतावा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले पदाधिकारियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। सभा का समापन परिषद की प्रगति, सामाजिक एकता और समाज कल्याण के लिए मिल-जुलकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

