श्री मारवाड़ी पंचायती होजाई की नई कार्यकारिणी गठित, दीनदयाल पंसारी अध्यक्ष, मनोज शर्मा बने सचिव
थर्ड आई न्यूज
होजाई से रमेश मुंदड़ा
श्री मारवाड़ी पंचायती होजाई की वर्ष 2026-28 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को आयोजित साधारण सभा में सर्वसम्मति से किया गया। निरंजन सरावगी की अध्यक्षता में हुई सभा में आपसी विचार-विमर्श के बाद दीनदयाल पंसारी को अध्यक्ष तथा मनोज शर्मा को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें मोहन मोर को उपाध्यक्ष, प्रताप क्याल और कैलाश मोर को संयुक्त सचिव तथा पवन पंसारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष महेश चनानी, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अभी मोर, निवर्तमान उपाध्यक्ष निरंजन सरावगी, निवर्तमान सचिव रमेश मुंदड़ा, निवर्तमान कोषाध्यक्ष मनीष बेरीवाल के अलावा प्रमोद मोर, राजेश केजरीवाल, ललित पंसारी, ललित बोरा, विक्रम शर्मा, अनिल भीमसरिया, प्रवीण सरावगी और दीपक चनानी को शामिल किया गया है।
सभा के प्रारंभ में पूर्व अध्यक्ष लावण्या अग्रवाला की अध्यक्षता में साधारण सभा आयोजित की गई। इस दौरान कोषाध्यक्ष मनीष बेरीवाल ने संस्था के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने ध्वनि मत से स्वीकार कर लिया।
इसके बाद पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संस्था के कार्यों को आगे बढ़ाने तथा समाजहित में सक्रियता के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

