अटल सेवा सप्ताह को लेकर राष्ट्रवादी महिला मोर्चा की साधारण सभा संपन्न, 19 से 25 दिसंबर तक सात दिवसीय सेवा कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प
थर्ड आई न्यूज
गुवाहाटी I भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी महिला मोर्चा की साधारण सभा उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में आगामी अटल सेवा सप्ताह के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा सातों दिन विभिन्न मानव सेवा एवं जनसेवा कार्य करने का संकल्प लिया गया।
मोर्चा की ओर से पिछले छह वर्षों से प्रत्येक वर्ष 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक अटल सेवा सप्ताह मनाया जाता रहा है। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, आदर्शों और जनसेवा की भावना से प्रेरणा लेते हुए इन सात दिनों के दौरान महिला मोर्चा की ओर से विभिन्न सेवा कार्य किए जाते हैं।
इसी सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी 19 से 25 दिसंबर तक अटल सेवा सप्ताह पूरे उत्साह और समर्पण के साथ मनाया जाएगा। प्रांतीय अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में पिछले छह वर्षों से आयोजित किए जा रहे इन कार्यक्रमों में महिला मोर्चा की सदस्य उत्साहपूर्वक भाग लेती रही हैं।
साधारण सभा में उपस्थित सदस्यों ने अटल सेवा सप्ताह को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए सातों दिन मानव सेवा के लिए समर्पित करने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान राष्ट्रसेवा, मानवसेवा तथा अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की भावना प्रमुख रही।
साधारण सभा में मधु लूनिया, ज्योति जोधानी, रश्मि जैन, नीलम अग्रवाल, बिमला मित्तल, कुसुम मित्तल, चिन्नू हवेलिया, सुशीला गुप्ता, रेखा गोयल, डिंपल शर्मा, रेखा बजाज, माया शर्मा, दीपा सराफ एवं संजू शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
सभी सदस्यों ने सेवा कार्यों को सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

