Category: असम समाचार
9 जुलाई को असम में 24 घंटे का चक्का जाम, परिवहन श्रमिकों का केंद्र की ‘श्रमिक विरोधी नीतियों’ के खिलाफ प्रदर्शन
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी, 8 जुलाई। असम में मोटर परिवहन श्रमिकों ने केंद्र सरकार की कथित “श्रमिक विरोधी” और “जनविरोधी” नीतियों के खिलाफ 9 जुलाई को सुबह 5 बजे से 24 घंटे के ‘चक्का बंद’ का आह्वान किया है। यह हड़ताल केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और राष्ट्रीय महासंघों द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का…
नव्या लेडीज़ क्लब द्वारा “डोरी तीज़ बाज़ार” प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, लाभ राशि जाएगी जनसेवा में
थर्ड आई न्यूज़ गुवाहाटी, 8 जुलाई। नव्या लेडीज़ क्लब द्वारा दूसरी बार आयोजित “डोरी तीज़ बाज़ार” प्रदर्शनी ने इस बार भी भव्यता और सामाजिक उद्देश्य का सुंदर संगम प्रस्तुत किया। यह आयोजन न केवल खरीदारी और सांस्कृतिक सहभागिता का मंच बना, बल्कि इससे प्राप्त लाभ दान कार्यों में उपयोग किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि…
कौन हैं अर्चिता फुकन, क्यों हो रही हैं वायरल? Dame Un Grrr फेम असम इंफ्लूएंसर के बारे में जानें सब
थर्ड आई न्यूज नई दिल्ली l सोशल मीडिया की इस दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है और एक वायरल वीडियो-फोटो किसी की भी किस्मत बदल देती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक लड़की के खूब चर्चे हैं, जिन्हें बेबीडॉल आर्ची के नाम से जाना जाता है। सोशल मीडिया पर…
सीए फाइनल में ऑल इंडिया रैंक-2 प्राप्त करने वाली निष्ठा बोथरा का मारवाड़ी सम्मेलन, गुवाहाटी शाखा द्वारा सम्मान
थर्ड आई न्यूज़ गुवाहाटी, 7 जुलाई 2025।गुवाहाटी की निष्ठा बोथरा ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) फाइनल परीक्षा में 600 में से 503 अंक (83.83%) प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक – 2 हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल पूर्वोत्तर भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि पूरे देश में मारवाड़ी समाज और गुवाहाटी…
लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर द्वारा वृक्षारोपण अभियान के साथ कार्यकाल का शुभारंभ
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी । लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर ने अपने नए कार्यकाल की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक पहल के साथ की। क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश काबरा, सचिव रमेश जैन और कोषाध्यक्ष रवि खेमका के नेतृत्व में रविवार को अमीन गांव स्थित एटलांटा इंटरनेशनल स्कूल परिसर में विशाल वृक्षारोपण…
लायंस गौहाटी का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
थर्ड आई न्यूज़ गुवाहाटी I समाज सेवा के कार्यों में हमेशा तत्पर रहकर कार्य करने वाली संस्था लायंस क्लब ऑफ गौहाटी की ओर से लायनेस्टिक इयर 2024-25 के लिए अध्यक्ष महेश शर्मा ने पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग हेतु क्लब के सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित…
जेसीआई बरपेटा रोड की स्वर्णिम सफलता, मिडकॉन 2025 अर्धोत्सव में पुरस्कारों की चमक
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी I गुवाहाटी के जेसीआई दिसपुर कैपिटल द्वारा भव्य रूप से आयोजित मिडकॉन 2025 – अर्धोत्सव के अवसर पर, जेसीआई बरपेटा रोड ने अपनी समाजसेवी प्रतिबद्धता व उत्कृष्ट कार्यशैली के बल पर पुरस्कारों की झड़ी लगा दी। ज़ोन वाइस प्रेसिडेंट रीजन A जेसी कोमल जैन द्वारा शाखा को जेसीआई एलुमनी क्लब में…
गौड़ महिला समिति की कार्यकारिणी बैठक आयोजित, भावी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी। गौड़ महिला समिति की कार्यकारिणी बैठक सादगी के साथ संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष संतोष शर्मा ने की। मंत्री ज्योति शर्मा ने पिछली बैठक का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। बैठक में आगामी कार्य योजनाओं और सामाजिक सेवा से जुड़े भावी कार्यक्रमों…
चेतना लेडीज़ क्लब और लायंस क्लब ऑफ आइकॉन द्वारा जरूरतमंद बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी । गुवाहाटी के बसरापारा स्थित साउथ पॉइंट स्कूल में आज चेतना लेडीज़ क्लब और लायंस क्लब ऑफ आइकॉन के संयुक्त तत्वावधान में जरूरतमंद बच्चों के लिए एक दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समर कैंप के दौरान योग सत्र,…
पत्रकार पर हमले के विरोध में नगांव में प्रतिवादी प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन
थर्ड आई न्यूज नगांव से जयप्रकाश सिंह पत्रकार माधुर्य सैकिया पर चिलापथार में हुए हमले के विरोध में नगांव प्रिंट मीडिया एसोसिएशन और आजू (AJAU) की नगांव जिला समिति ने संयुक्त रूप से काला वस्त्र धारण कर प्रतिवाद प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम नगांव शहीद भवन के सामने आयोजित किया गया। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने…

