Category: असम समाचार
एपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को लेकर लखीमपुर में धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी सख्ती
थर्ड आई न्यूज लखीमपुर से बाबू देव पांडे 5 जुलाई को आयोजित होने वाली असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर…
बढ़ती गर्मी के बीच मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी, 4 जुलाई। असम में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने राज्यवासियों से गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों से हीट स्ट्रोक और गर्मी से संबंधित बीमारियों के प्रति सतर्क रहने तथा अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का…
असम सरकार ने घोषित विदेशी नागरिक को बांग्लादेश भेजने का दिया आदेश
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी, 4 जुलाई। असम के बिश्वनाथ जिला प्रशासन ने इमिग्रेंट्स (एक्सपल्शन फ्रॉम असम) अधिनियम, 1950 के प्रावधानों के तहत विदेशी घोषित किए गए एक व्यक्ति को बांग्लादेश भेजने का आदेश जारी किया है। जिला मजिस्ट्रेट करबी सैकिया करण द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (बॉर्डर) की रिपोर्ट के आधार…
जेसीआई बरपेटा रोड ने गोद लिए विद्यालय में आरओ-यूवी वाटर फिल्टर का किया लोकार्पण
थर्ड आई न्यूज बरपेटा रोड, 3 जुलाई। समाज सेवा एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए जेसीआई बरपेटा रोड ने अपनी “सुजल – शुद्ध जल, स्वस्थ जल” परियोजना के अंतर्गत गोद लिए विद्यालय मधुलीझार दक्षिण मछुआगांव एल.पी. स्कूल, होतापारा में विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार के लिए आरओ-यूवी वाटर फिल्टर और स्टोरेज…
होजाई में ‘पंचपदी अधिगम पद्धति’ पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ
रमेश मुंदड़ा होजाई, 2 जुलाई। विद्याभारती, होजाई विभाग के तत्वावधान में दक्षिण विद्यानगर स्थित शंकरदेव विद्या निकेतन में गुरुवार से दो दिवसीय ‘पंचपदी अधिगम पद्धति’ विषयक कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। 2 एवं 3 जुलाई तक आयोजित इस कार्यशाला में होजाई विभाग के अंतर्गत संचालित 31 विद्यालयों के लगभग 350 प्रधानाचार्य, प्रधानाचार्याएं तथा शिक्षक-शिक्षिकाएं भाग ले…
डॉक्टर्स डे एवं सीए डे पर लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर ने किया सम्मान
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर ने समाज के दो महत्वपूर्ण वर्ग—चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स—को उनके कार्यस्थलों पर जाकर पारंपरिक असमिया गामोसा पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उत्कृष्ट व्यावसायिक योगदान और समाजसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। सम्मान कार्यक्रम की शुरुआत क्लब के…
डॉक्टर्स डे पर नगांव लायन्स क्लब ने चिकित्सकों और नर्सों का किया सम्मान
थर्ड आई न्यूज नगांव से जयप्रकाश सिंह राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर नगांव लायन्स क्लब ने नगर के चिकित्सकों, नर्सों तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मियों को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम की शुरुआत क्लब के स्थायी होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. जीवन बरा को फूलाम गामोसा, एक पौधा…
डॉक्टर्स डे व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर मारवाड़ी सम्मेलन ने किया वरिष्ठ जनों का सम्मान
थर्ड आई न्यूज नगांव से जयप्रकाश सिंह नगांव। मारवाड़ी सम्मेलन, नगांव शाखा द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमरचंद सुराणा तथा वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सत्यनारायण रुठिया को उनके कार्यस्थल पर जाकर फूलाम गमोसा एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर…
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच ने चिकित्सकों का किया सम्मान, किया रक्तदान भी
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी, 1 जुलाई। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, गुवाहाटी ग्रेटर शाखा द्वारा मारवाड़ी मैटरनिटी हॉस्पिटल में सम्मान समारोह का आयोजन कर चिकित्सा जगत के प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों डॉ. अतुल, डॉ. मनोज एवं डॉ. टी.बी. दत्ता को पुष्पगुच्छ…
राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस पर मारवाड़ी सम्मेलन ने 60 डाक अधिकारियों व कर्मचारियों का किया सम्मान
थर्ड आई न्यूज धुबड़ी। राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस के अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन, धुबड़ी शाखा की ओर से धुबड़ी प्रधान डाकघर एवं डाक अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत लगभग 60 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके कार्यालय पहुंचकर असमिया फूलाम गामोसा एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मेलन की इस पहल से डाक विभाग के अधिकारी…

