भगवान शिव हैं रामकथा के प्रथम प्रवचनकर्ता : योगी निवृतिनाथ
थर्ड आई न्यूज़
गुवाहाटी, 7 जून। श्री राम कथा सत्संग समिति के तत्वाधान में फैंसी बाजार स्थित सांगानेरिया धर्मशाला में आयोजित संगीतमयी श्रीराम कथा में व्यासपीठ से प्रवचन करते हुए श्रद्धेय योगी निवृतिनाथ महाराज ने कहा कि भगवान शिव ही रामकथा के प्रथम प्रवचनकर्ता हैं तथा माता पार्वती इसकी प्रथम श्रोता हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम स्वयं परब्रह्म परमात्मा हैं, जिन्होंने धर्म की स्थापना, संतों की रक्षा तथा भक्तों के कल्याण के लिए पृथ्वी पर मानव रूप में अवतार लिया। महाराज श्री ने रामचरितमानस की प्रसिद्ध चौपाई का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान ने देवताओं, संतों और धर्म की रक्षा के लिए मनुष्य रूप धारण किया।
कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान राम के आदर्श जीवन, धर्म और भक्ति का महत्व बताया गया। आज के कार्यक्रम में व्यास पूजन का सौभाग्य योगेश-आशा शर्मा को प्राप्त हुआ। समिति की ओर से बकरा। महाराज ने बताया कि श्रीराम कथा प्रतिदिन अपराह्न 3:30 बजे से सायं 6:30 बजे तक आयोजित की जा रही है। समिति की ओर से बलराम चौधरी ने सभी धर्मप्रेमी एवं श्रद्धालु जनों से कथा में उपस्थित होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया।

