Category: असम समाचार
वरिष्ठ माताओं के सम्मान की श्रृंखला आगे बढ़ी, अब तक 26 माताओं का अभिनंदन
विप्र फाउण्डेशन महिला प्रकोष्ठ ने मैना शर्मा और सुलोचना पारीक को तुलसी का पौधा एवं दुपट्टा भेंट कर लिया आशीर्वाद गुवाहाटी, 24 सितंबर। विप्र फाउण्डेशन महिला प्रकोष्ठ, गुवाहाटी की ओर से समाज की वरिष्ठ माताओं के सम्मान में चल रही ‘वृद्ध मातृशक्ति सम्मान’ श्रृंखला के तहत गुरुवार को दो और वरिष्ठ माताओं का अभिनंदन किया…
स्नेहबंधन आश्रम की 17 बालिकाओं का सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण पूरा, लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी गोल्ड ने लगवाई तीसरी एवं अंतिम खुराक, निवारक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर जोर
थर्ड आई न्यूज़ गुवाहाटी । बालिकाओं के स्वास्थ्य और सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी गोल्ड ने अपनी टीकाकरण पहल का अंतिम चरण पूरा किया। जयनगर स्थित स्नेहबंधन आश्रम की 17 बालिकाओं को मंगलवार को टीके की तीसरी एवं अंतिम खुराक दी गई। क्लब की ओर से शुरू की गई…
प्रोफेशनल सेल की गतिविधियों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले गौरव सोमानी, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और चार्टर्ड अकाउंटेंट सहित विभिन्न पेशेवरों की बढ़ती भागीदारी से कराया अवगत
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी, 23 सितंबर। भाजपा प्रोफेशनल सेल के प्रदेश संयोजक गौरव सोमानी ने बुधवार को असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा से मुलाकात कर सेल की विभिन्न गतिविधियों और अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी। डॉ. हिमंत बिस्व सरमा वर्तमान में असम के मुख्यमंत्री हैं। मुलाकात के दौरान सोमानी ने…
आरएलएलआई-2026 में लायंस डिस्ट्रिक्ट 322G के छह सदस्यों ने हासिल की नेतृत्व प्रशिक्षण की उपलब्धि
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी। नेतृत्व विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए लायंस डिस्ट्रिक्ट 322G के छह सदस्यों ने ओडिशा के गोपालपुर स्थित मेफेयर बीच रिजॉर्ट में आयोजित रीजनल लायंस लीडरशिप इंस्टीट्यूट (RLLI)-2026 में हिस्सा लिया। सभी छह प्रतिभागियों ने गहन नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा कर RLLI ग्रेजुएट की उपलब्धि हासिल की।…
खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता पर ‘सम्पर्क 2026’ में राष्ट्रीय मंथन, गुवाहाटी में जुटे 500 से अधिक प्रतिनिधि, सरसों की उत्पादकता बढ़ाने से लेकर उपभोक्ता जागरूकता तक पूरी मूल्य श्रृंखला पर चर्चा
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी, 21 सितंबर। खाद्य तेल के क्षेत्र में भारत को अधिक आत्मनिर्भर बनाने, घरेलू उत्पादन बढ़ाने और सरसों तेल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नेशनल एडिबल ऑयल प्रमोशन एसोसिएशन (नेपा) की ओर से सोनापुर स्थित मेफेयर स्प्रिंग वैली रिसॉर्ट में दो दिवसीय राष्ट्रीय खाद्य तेल सम्मेलन ‘सम्पर्क 2026’ आयोजित किया गया।…
लखीमपुर में श्रीमंत शंकरदेव जयंती पर भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा, हरिनाम संकीर्तन से गूंजा शहर
थर्ड आई न्यूज लखीमपुर से बाबू देव पांडे श्रीमंत शंकरदेव जयंती के पावन अवसर पर सोमवार को लखीमपुर शहर में भव्य भागवत भ्रमण एवं सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह से ही श्रद्धालु पारंपरिक सफेद वेशभूषा और गमछा धारण कर त्याग क्षेत्र में एकत्रित होने…
नगांव उपचुनाव में मुस्लिम मतदाताओं की भूमिका पर टिकी नजरें, भाजपा के लिए 2024 के प्रदर्शन में सुधार की चुनौती
थर्ड आई न्यूज नगांव से जयप्रकाश सिंह नगांव लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। 6 अक्टूबर को होने वाले इस उपचुनाव में भाजपा के देवाशीष शर्मा, कांग्रेस की शिवामोनी बोरा और एआईयूडीएफ के बदरुद्दीन अजमल प्रमुख उम्मीदवारों के रूप में मैदान में हैं। नामांकन के अंतिम…
अटल सेवा सप्ताह को लेकर राष्ट्रवादी महिला मोर्चा की साधारण सभा संपन्न, 19 से 25 दिसंबर तक सात दिवसीय सेवा कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी I भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी महिला मोर्चा की साधारण सभा उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में आगामी अटल सेवा सप्ताह के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा सातों दिन विभिन्न मानव सेवा एवं जनसेवा कार्य करने का संकल्प लिया गया। मोर्चा की ओर से पिछले छह वर्षों…
जुबिन गर्ग की प्रथम पुण्यतिथि पर दो स्थानों पर श्रद्धांजलि सभा, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद
थर्ड आई न्यूज लखीमपुर । असम के गौरव एवं लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर 19 सितंबर को अखिल असम भोजपुरी परिषद की लखीमपुर जिला समिति के अंतर्गत जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नम आंखों से जुबिन गर्ग को…
जुबिन दा की स्मृति में ‘यूनिटी फुटबॉल लीग’, धीरज शर्मा की टीम बनी विजेता, दूधिया रोशनी में पांच टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले, फाइनल में 5-4 से हुआ जीत का फैसला
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी । असम के लोकप्रिय कलाकार जुबिन दा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन, गुवाहाटी शाखा की ओर से उनकी स्मृति में ‘यूनिटी फुटबॉल लीग’ का आयोजन किया गया। मानपाड़ा स्थित स्पाइडर स्पोर्ट्स क्लब में शाम पांच बजे से दूधिया रोशनी के बीच आयोजित प्रतियोगिता में पांच टीमों ने हिस्सा…

