कामाख्या धाम में अंबुवाची मेले का समापन कल, उमड़ा आस्था का महासैलाब
थर्ड आई न्यूज़ कामख्या से राजू तिवाड़ी असम की राजधानी गुवाहाटी के नीलाचल पहाड़ पर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या धाम में वार्षिक अंबुवाची मेले के दौरान श्रद्धा और आस्था का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ पड़ा है। देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं, साधु-संतों, तांत्रिकों और अघोरियों की भारी भीड़ से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया है।…

