लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी उमंग का वार्षिक पुरस्कार वितरण व सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन, जिलापाल ने क्लब के सेवा कार्यों को बताया प्रेरणादायक

थर्ड आई न्यूज
गुवाहाटी। लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी उमंग द्वारा सत्र 2024-25 का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह और रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन बुधवार को खानापाड़ा स्थित मधुबन में अध्यक्ष पायल चड्ढा की अध्यक्षता में किया गया। यह आयोजन “निर्मात्री अवार्ड” के नाम से आयोजित हुआ।
समारोह का उद्घाटन लायंस जिलापाल सीमा गोयनका ने दीप प्रज्वलन कर किया, जिसके पश्चात क्लब की सदस्याओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका प्रीति भजनका ने अतिथियों का स्वागत किया।
अध्यक्ष पायल चड्ढा ने अपने संबोधन में वर्ष भर के सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए सभी सदस्यों के योगदान के लिए आभार प्रकट किया और विभिन्न श्रेणियों में निर्मात्री पुरस्कार प्रदान किए। सचिव स्वाति चौधरी ने क्लब द्वारा वर्ष भर में किए गए सेवा कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि सीमा गोयनका ने लायंस उमंग के सामाजिक और मानवीय सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि “क्लब के कार्यों पर गर्व है और ये गतिविधियाँ अन्य क्लबों के लिए अनुकरणीय हैं।”
उनके साथ जिलापाल निर्वाचित पंकज पोद्दार, जिलापाल (प्रथम) मनोज भजनका और जिलापाल (द्वितीय) राजेश अग्रवाल ने भी क्लब की सराहना की।
विशेष पुरस्कार विजेता:
• रितु बंका – निर्मात्री कर्मशक्ति ऑफ द ईयर
• मनोज भजनका – द्रोणाचार्य ऑफ द ईयर
• सीमा गोयनका – लुमिनरी ऑफ द ईयर
• स्वाति चौधरी, बबीता मोर – लायन ऑफ द ईयर
• सुधीर चौधरी – द गाइडिंग लायन अवार्ड
• दिलीप सराफ – आर्किटेक्ट ऑफ इनसाइड अवार्ड
• संतोष बंका – हेल्पिंग हैंड अवार्ड
• विकास अग्रवाल (सीए) – द नॉर्थ स्टार अवार्ड
• अमित चौधरी, मनोज मोर – द अनसीन एमवीपीएस
• ऐश्वर्या काला – राइजिंग लायन अवार्ड
• आर.के. चड्ढा – मास्टरमाइंड बिहाइंड द मोमेंटम
• रतन गोयनका – विशेष सहयोग पुरस्कार
निर्मात्री सेवा रत्न सम्मान प्राप्त सदस्याएं:
सीमा सोनी, काजल थर्ड, अर्चना अग्रवाल, सुनीता पारीक, पल्लवी जायसवाल, प्रीति भजनका, सरोज जालान, नीतू सराफ, अलका वर्मा, निभा सराफ, सीमा पाटनी, श्वेता चौधरी, रेनू अग्रवाल, प्रीति खेतान, आशा अग्रवाल, प्रियंका बेताला, प्रेरणा बुड़ाकिया, दिव्या सावोटिया, पायल जैन, संगीता भड़ेच, संगीता मोर, सीमा चौधरी, निधि अग्रवाल, सपना सिंघल, रिमा दास, कीर्ति अग्रवाल, कुसुम जैन, आरती देवड़ा, तृप्ति मोर, मधुलिका बंका, कंचन मुरारका, तदबीर अग्रवाल, रामा शर्मा, पूनम केजरीवाल, प्रीति जैन, कीर्ति अग्रवाला, सरोज खेतान, रूपा शर्मा, लिपिका मोदी।
निर्मात्री सहयोग रत्न सम्मान प्राप्त सदस्याएं:
रेखा जालान, सुनीता मित्तल, संगीता अग्रवाल, नूपुर अग्रवाला, रेनू जैन, उर्वशी गर्ग, निशा बावरी, अनीता लोहिया, कीर्ति कोठारी, रचना मित्तल, बिमला कोचर, सुनीता अग्रवाल, सुचिता मोजीका, श्वेता सोमानी, अनुपमा सिकरिया, नीलम जालान, कंचन पोद्दार, प्रतिमा केजरीवाल, संतोष मिंडा, पिंकी हवेलिया, सोनाली जैन, अंजू अग्रवाल, रचना केजरीवाल, ज्योति पुरोहित, पूनम तोदी, मंजू पसारी, सुशीला गुप्ता।
निर्मात्री कर्म रत्न सम्मान प्राप्त सदस्याएं:
सुनीता भड़ेच, मनीता धीरसारिया, सोनल अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, संगीता बड़जात्या, मुक्ता कसेरा, विशाखा सैंथोलिया, सरिता गाड़ोदिया, निशा जिंदल, माया दूधोडिया, अनीता चौधरी, लक्ष्य शर्मा, शर्मिला बजाज, आशा मुरारका, प्रियंका गर्ग, कृष्णा अग्रवाल, वीणा जसरासरिया, पूजा गोयनका, ज्योति खेमका, सीमा अग्रवाल, खुशी खेमानी, माया पटवारी, दीपाली हंसरिया, सुखविंदर कौर।
कार्यक्रम का समापन एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसका सभी उपस्थित अतिथियों एवं क्लब सदस्याओं ने भरपूर आनंद लिया।
अध्यक्ष पायल चड्ढा ने इस भव्य आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी सदस्यों, सहयोगियों और अतिथियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।