Category: असम समाचार
Assam: गौहाटी उच्च न्यायालय परिसर स्थानांतरण पर बढ़ रहा विरोध, असम में महाधिवक्ता ने दिया इस्तीफा
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी I असम सरकार द्वारा गौहाटी उच्च न्यायालय परिसर के स्थानांतरण के फैसले को लेकर गौहाटी उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन (जीएचसीबीए) जबरदस्त विरोध कर रहा है। इसी बीच असम के महाधिवक्ता देवजीत सैकिया ने गौहाटी उच्च न्यायालय परिसर को स्थानांतरित करने के सरकार के फैसले पर असहमति जताते हुए गौहाटी उच्च न्यायालय…
महिला स्वच्छता पर लायंस उमंग के कई कार्यक्रम आयोजित, स्कूली छात्राओं के बीच बांटे गए सेनेटरी नैपकिन पैड
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी । महिलाओं की अग्रणी संस्थाओं में से एक, लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी उमंग द्वारा महिला स्वच्छता को लेकर कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। लायंस जिला 322 जी की वन डिस्ट्रिक्ट वन एक्टिविटी योजना के तहत, लायंस उमंग ने तीन अलग-अलग स्थानों पर सेनेटरी नैपकिन पैड वितरित किए। क्लब की जनसंपर्क…
प्रमोदम् : पूर्वोत्तर में गुवाहाटी ग्रेटर शाखा का स्वर्णिम प्रदर्शन, कई पुरस्कारों से हुई सम्मानित
थर्ड आई न्यूज बोगाईगांव I पूर्वात्तर प्रादेशिक मारवाड़ी युवा मंच के 17वें प्रांतीय अधिवेशन “प्रमोदम” में गुवाहाटी ग्रेटर शाखा ने अद्वितीय सफलता प्राप्त की। 18 से 20 मार्च 2025 तक बोगाईगांव में आयोजित इस भव्य अधिवेशन में गुवाहाटी ग्रेटर शाखा को पूर्वोत्तर प्रांत की सर्वश्रेष्ठ शाखा का प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। शाखा द्वारा वर्ष…
टैक्स बार एसोसिएशन देगा जीएसटी एमनेस्टी योजना के प्रचार-प्रसार में पूर्ण सहयोग
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी I टैक्स बार एसोसिएशन, गुवाहाटी का एक प्रतिनिधिमंडल आज कर भवन में राज्य के प्रधान कर आयुक्त श्री जीतू डोले से मिला। इस बैठक का मुख्य विषय केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई जीएसटी एमनेस्टी योजना रहा। प्रधान आयुक्त ने योजना को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित पक्षों से सक्रिय…
श्री श्याम सेवा समिति, नगांव की नई कार्यकारिणी समिति का गठन, अशोक केजड़ीवाल अध्यक्ष, प्रदीप अग्रवाल (जाजोदिया) सचिव और रमेश अजितसरिया कोषाध्यक्ष नियुक्त
थर्ड आई न्यूज नगांव से डिंपल शर्मा श्री श्याम सेवा समिति, नगांव की तीसरी कार्यकारिणी समिति (सत्र 2025-2028) का गठन 23 मार्च 2025 को श्री श्याम धाम में ट्रस्ट बोर्ड की सभा में सर्वसम्मति से किया गया। यह नई कार्यकारिणी एक अप्रैल 2025 से प्रभाव में आएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, समिति के नए अध्यक्ष…
विधानसभा उपाध्यक्ष पर कथित हमला : धुबड़ी में विधायक नूरुल हुदा का तीखा विरोध, भाजपा ने कांग्रेस को बताया “गुंडावाहिनी”
थर्ड आई न्यूज धुबड़ी से रविन्द्र तोदी असम विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. नोमल मोमीन पर कांग्रेस विधायक नूरुल हुदा द्वारा किए गए कथित शारीरिक हमले को लेकर धुबड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। शहर के पांच मोड़ इलाके में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते…
शिवसागर के समाजसेवी शुभकरण शर्मा को मारवाड़ी सम्मेलन ने मरणोपरांत किया “रूपकुंवर ज्योतिप्रसाद अग्रवाल लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड” से सम्मानित
थर्ड आई न्यूज शिवसागर I सिलचर में आयोजित दो दिवसीय पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के 17वें प्रांतीय अधिवेशन के अवसर पर प्रांतीय पुरस्कारों की श्रृंखला में शिवसागर के वरिष्ठ समाजसेवी, शिक्षाविद्, साहित्यकार और अनुवादक स्व. शुभकरण शर्मा को मरणोपरांत “रूपकुंवर ज्योतिप्रसाद अग्रवाल लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 22 मार्च 2025…
असम विधानसभा में हंगामा: कांग्रेस विधायक पर उपसभापति पर हमले का आरोप, जवाब में बीजेपी के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी I असम विधानसभा में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। सत्तारूढ़ भाजपा के सदस्यों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक नूरुल हुदा ने सदन के बाहर उपसभापति नुमल मोमिन पर हमला किया। इससे पहले कांग्रेस विधायकों ने भाजपा विधायक रूपज्योति कुर्मी के अपशब्द कहने के मुद्दे पर हंगामा किया। लगातार हंगामे के…
आईपीएल मैचों के लिए गुवाहाटी में 26 और 30 मार्च को ट्रैफिक प्रतिबंध लागू
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी I आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों के मद्देनजर जो 26 और 30 मार्च 2025 को बरसापाड़ा स्थित असम क्रिकेट एसोसिएशन (ACA) स्टेडियम में आयोजित होने हैं, गुवाहाटी ट्रैफिक पुलिस ने सार्वजनिक सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इन उपायों का उद्देश्य…
प्रांतीय अधिवेशन में गुवाहाटी शाखा का जलवा, सर्वश्रेष्ठ शाखा सहित कई श्रेणियों में मिले सम्मान
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी I सिलचर में आयोजित पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के 17वें प्रांतीय अधिवेशन में गुवाहाटी शाखा ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराते हुए कई प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए। प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा ने, राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार लोहिया और राष्ट्रीय महामंत्री कैलाशपति तोदी की गरिमामयी उपस्थिति में, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य…

