Category: असम समाचार
अंबुबाची मेले में इस बार नहीं होंगे भंडारे, भोजन और आवास की व्यवस्था पर रोक, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा को प्राथमिकता, केवल पेयजल केंद्र रहेंगे उपलब्ध
थर्ड आई न्यूज़ गुवाहाटी, 19 जून। विश्व प्रसिद्ध अंबुबाची मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन, गुवाहाटी ट्रैफिक पुलिस तथा अंबुबाची महायोग प्रबंधन समिति ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इस वर्ष नीलाचल पहाड़ी पर श्रद्धालुओं के लिए किसी प्रकार की आधिकारिक भोजन, भंडारा…
नगांव पुलिस का बड़ा प्रहार: डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हेरोइन बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
थर्ड आई न्यूज नगांव से जयप्रकाश सिंह नगांव पुलिस ने प्रतिबंधित मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हेरोइन बरामद की है। इस कार्रवाई में तीन कथित ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तस्करी में प्रयुक्त…
500 से अधिक निःशुल्क हेलमेट वितरित कर लायंस क्लब ऑफ गौहाटी ने बाल सड़क सुरक्षा अभियान को दी नई ऊंचाई,नारायण नगर में चौथे चरण का आयोजन, 250 बच्चों को मिले हेलमेट
थर्ड आई न्यूज़ गुवाहाटी, 18 जून। बच्चों की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लायंस क्लब ऑफ गौहाटी द्वारा संचालित निःशुल्क बाल हेलमेट वितरण अभियान के चौथे चरण का सफल आयोजन नारायण नगर क्षेत्र में किया गया। “बच्चों की सुरक्षा, भविष्य की रक्षा” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान…
110 वर्षों की गौरवगाथा का उत्सव: श्री मारवाड़ी दातव्य औषधालय का स्थापना दिवस समारोह 25 जून को, मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा होंगे मुख्य अतिथि, आईटीए सेंटर में होगा भव्य आयोजन
थर्ड आई न्यूज़ गुवाहाटी, 17 जून। पूर्वोत्तर भारत में स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक सरोकारों की एक सुदीर्घ परंपरा का प्रतीक श्री मारवाड़ी दातव्य औषधालय (एसएमडीए) अपने 110वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में 25 जून को एक भव्य समारोह आयोजित करने जा रहा है। मारवाड़ी हॉस्पिटल्स की अभिभावक संस्था एसएमडीए की 110 वर्षों की सेवा यात्रा…
मारवाड़ी सम्मेलन, नगांव ने मनाई रूपकंवर ज्योति प्रसाद अग्रवाला की जयंती, प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि
थर्ड आई न्यूज नगांव से जयप्रकाश सिंह मारवाड़ी सम्मेलन, नगांव शाखा ने नगांव नगर पालिका के सहयोग से असम के महान साहित्यकार, संगीतकार, नाटककार एवं सांस्कृतिक पुरोधा रूपकंवर ज्योति प्रसाद अग्रवाला की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई। इस अवसर पर नगांव के रूपकंवर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर…
गुवाहाटी में रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं का सर्वे होगा शुरू, स्थानीय एवं स्वदेशी व्यापारियों को प्राथमिकता देने की तैयारी
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी, 16 जून। असम सरकार द्वारा गुवाहाटी के फुटपाथों पर व्यवसाय करने वाले रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं का दो महीने का व्यापक सर्वेक्षण आगामी 16 अगस्त से शुरू किया जाएगा। राज्य सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य शहर में सड़क विक्रेताओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करना और स्थानीय तथा स्वदेशी…
नगांव में योगासन प्रतियोगिता का सफल आयोजन, कुलपति डॉ. हितेश डेका ने स्वयं योगासन कर बढ़ाया उत्साह
थर्ड आई न्यूज नगांव से जयप्रकाश सिंह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में नगांव जिला प्रशासन एवं जिला स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को नगांव विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में दिनभर चलने वाली योगासन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। आयु-आधारित चार विभिन्न श्रेणियों में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 138 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक…
प्रदूषण फैलाने के आरोप में नगांव का आदित्य स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट सील, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
थर्ड आई न्यूज नगांव से जयप्रकाश सिंह नगांव शहर के मध्य स्थित प्रसिद्ध व्यावसायिक प्रतिष्ठान आदित्य स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट को जिला प्रशासन ने सोमवार को सील कर दिया। शहर के जयश्री सिनेमा हॉल चौराहे पर स्थित इस प्रतिष्ठान के खिलाफ लंबे समय से पर्यावरण प्रदूषण और अस्वच्छता फैलाने की शिकायतें मिल रही थीं। प्राप्त जानकारी…
मायुमं गुवाहाटी शाखा का 3 दिवसीय रक्तदान शिविर संपन्न, 97 यूनिट रक्त संग्रह
थर्ड आई न्यूज़ गुवाहाटी, 16 जून 2026 । विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में मारवाड़ी युवा मंच (मायुमं) गुवाहाटी शाखा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय रक्तदान शिविर का सफल समापन हुआ। 14 से 16 जून तक चले इस शिविर में कुल 97 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। तीन दिन, तीन स्थान, एक संकल्प :शिविर की शुरुआत…
परशुराम कुंड में स्वामी राजेंद्र दास जी का आगमन, 54 फीट ऊंची परशुराम प्रतिमा देखकर हुए अभिभूत
थर्ड आई न्यूज़ तिनसुकिया । बीते कल पावन परशुराम कुंड में परम पूज्य स्वामी श्री राजेंद्र जी दास का शुभ आगमन हुआ। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन जोन 8D के पदाधिकारियों द्वारा पूज्य स्वामी जी का भावपूर्ण सम्मान किया गया। भगवान परशुराम की 54 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा के दर्शन कर स्वामी जी अत्यंत अभिभूत…

