Category: असम समाचार
काजीरंगा ऑर्किड पार्क के वित्तीय लेन-देन पर भाजपा ने अखिल गोगोई से मांगा जवाब, जीएसटी चोरी का लगाया आरोप
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी, 17 जुलाई। असम भाजपा ने रायजोर दल के प्रमुख एवं शिवसागर के विधायक अखिल गोगोई पर काजीरंगा ऑर्किड एंड बायोडायवर्सिटी पार्क से जुड़े कथित जीएसटी (GST) चोरी के मामले को लेकर हमला तेज करते हुए उनसे स्पष्ट और सीधा जवाब मांगा है। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन…
नव्या लेडीज़ क्लब की ‘डोरी’ प्रदर्शनी संपन्न, हस्तनिर्मित उत्पाद और फैशन संग्रह रहे आकर्षण का केंद्र
थर्ड आई न्यूज़ गुवाहाटी, 17 जुलाई। महिलाओं की अग्रणी सामाजिक संस्थाओं में शामिल नव्या लेडीज़ क्लब द्वारा आयोजित ‘डोरी’ प्रदर्शनी का आयोजन उत्साह, रचनात्मकता और गरिमामय वातावरण के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रदर्शनी में विभिन्न आकर्षक स्टॉल, हस्तनिर्मित उत्पाद तथा नवीनतम फैशन संग्रह लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। आयोजन के सफल संचालन में…
नीट में दासवानी क्लासेस का शत-प्रतिशत परिणाम, 21 विद्यार्थियों का सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश सुनिश्चित
थर्ड आई न्यूज नगांव से जयप्रकाश सिंह अखिल भारतीय मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) 2026 के घोषित परिणामों में नगांव के अग्रणी शिक्षण संस्थान दासवानी क्लासेस ने एक बार फिर शानदार सफलता हासिल करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है। संस्थान ने इस वर्ष भी अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज…
दुनिया के सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों में शामिल हुआ गुवाहाटी एयरपोर्ट का टर्मिनल-2
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी, 16 जुलाई। गुवाहाटी स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय (एलजीबीआई) हवाई अड्डे के नवनिर्मित टर्मिनल-2 को वर्ष 2026 के लिए प्रतिष्ठित प्रिक्स वर्साय (Prix Versailles) द्वारा दुनिया के सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों की सूची में शामिल किया गया है। यह सम्मान आधुनिक वास्तुकला और असम की समृद्ध प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत के…
कामाख्या कॉरिडोर परियोजना पर काम शुरू, मंदिर परिसर के पास अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी, 16 जुलाई। मां कामाख्या कॉरिडोर परियोजना पर गुरुवार से औपचारिक रूप से काम शुरू हो गया। परियोजना के तहत निर्माण कार्य के लिए आवश्यक भूमि को खाली कराने की प्रक्रिया भी प्रशासन ने आरंभ कर दी है। इसी क्रम में कामाख्या मंदिर के आसपास अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। अभियान…
वर्ष के अंत तक शुरू होगा अत्याधुनिक एमएमसीएच, असम के स्वास्थ्य क्षेत्र में आएगा बड़ा बदलाव: अशोक सिंघल
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी। असम सरकार के मंत्री अशोक सिंघल ने कहा है कि गुवाहाटी के पानबाजार स्थित महेंद्र मोहन चौधरी अस्पताल (एमएमसीएच) का नया परिसर इस वर्ष के अंत तक आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही इसे लोगों को…
श्रीराम कथा प्रशिक्षण का भव्य समापन, पश्चिम बंगाल के विधायक अजीत कुमार जाना का हुआ अभिनंदन
थर्ड आई न्यूज़ गुवाहाटी, 13 जुलाई। श्रीहरि सत्संग समिति, पूर्वोत्तर द्वारा आयोजित श्रीराम कथा प्रशिक्षण का भव्य समापन एवं अभिनंदन समारोह रविवार को भांगागढ़ स्थित जीएमसीएच के प्रेक्षागृह में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मंगलाचरण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में…
असम का अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म होगा लॉन्च, क्षेत्रीय कलाकारों और असमिया संस्कृति को मिलेगा नया मंच
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी, 13 जुलाई। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने घोषणा की है कि असम सरकार राज्य का अपना समर्पित ओटीटी (ओवर-द-टॉप) प्लेटफॉर्म शुरू करेगी। इस पहल का उद्देश्य असमिया सिनेमा, लोक संगीत, वृत्तचित्र, साहित्य और अन्य क्षेत्रीय रचनात्मक सामग्री को डिजिटल मंच उपलब्ध कराना तथा स्थानीय कलाकारों और रचनाकारों को व्यापक पहचान…
टैली सॉल्यूशंस के संस्थापक भरत गोयनका ने गुवाहाटी के वरिष्ठ सीए भंवर लाल पुरोहित को ‘लाइफटाइम लेगेसी अवॉर्ड’ से सम्मानित किया
थर्ड आई न्यूज़ गुवाहाटी, 13 जुलाई। देश की अग्रणी अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर कंपनी टैली सॉल्यूशंस ने सीए डे-2026 के अवसर पर गुवाहाटी के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए भंवर लाल पुरोहित को प्रतिष्ठित ‘लाइफटाइम लेगेसी अवॉर्ड’ से सम्मानित किया। यह सम्मान टैली सॉल्यूशंस के संस्थापक भरत गोयनका ने उन्हें चार्टर्ड अकाउंटेंसी के क्षेत्र में आजीवन उत्कृष्ट योगदान,…
ध्यान फाउंडेशन गौशाला में 5,000 वर्ग फुट के चारा भंडार का लोकार्पण, गौसेवा के लिए लगभग ₹3 लाख सहयोग का आश्वासन
थर्ड आई न्यूज़ गुवाहाटी, 12 जुलाई। ध्यान फाउंडेशन गौशाला, ददरा (हाजो रोड) में रविवार को नवनिर्मित 5,000 वर्ग फुट के विशाल चारा भंडार (फोडर स्टोर) का लोकार्पण एक गरिमामय समारोह में किया गया। इस चारा भंडार का निर्माण समाजसेवी रमेश चौधरी द्वारा कराया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन उनके करकमलों से हुआ। समारोह में सिग्नेचर एस्टेट…

