श्री गौहाटी गौशाला में तीन दिवसीय गोपाष्टमी मेला 15 नवंबर से, देश के ख्यातिप्राप्त हास्य कवियों का सम्मेलन होगा मुख्य आकर्षण, गौपूजन के साथ खानपान और खरीदारी की भी रहेगी व्यवस्था
थर्ड आई न्यूज़ गुवाहाटी, 27 अक्टूबर। आठगांव स्थित श्री गौहाटी गौशाला में आगामी 15 से 17 नवंबर तक तीन दिवसीय गोपाष्टमी मेले का आयोजन किया जाएगा। पिछले 110 वर्षों से गोपाष्टमी मेले की परंपरा का निर्वहन करती आ रही गौशाला ने इस वर्ष भी आयोजन को भव्य स्वरूप देने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।…

