होजाई में नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा और बाल संरक्षण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान शुरू, जिला आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी
थर्ड आई न्यूज होजाई, 3 अगस्त। जिले में सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन और जनकल्याणकारी विषयों पर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से होजाई जिला प्रशासन ने विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। सोमवार को जिला आयुक्त संजय दत्ता ने श्रीमंत शंकरदेव नगर स्थित जिला आयुक्त कार्यालय परिसर से जागरूकता वाहन को हरी झंडी…

