8,970 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गुवाहाटी-तेजपुर फोरलेन कॉरिडोर, तेजपुर बाइपास पर होगी वायुसेना की इमरजेंसी लैंडिंग स्ट्रिप
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी, 6 अगस्त। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने असम में राष्ट्रीय राजमार्ग-15 (एनएच-15) पर गुवाहाटी से तेजपुर तक 135.871 किलोमीटर लंबे चार लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 8,970.20 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सरकारी बयान के अनुसार, इस परियोजना का निर्माण बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर (बीओटी) टोल मॉडल…

